फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Abhayji had fallen in love with Indore

Indore News : इंदौर से प्रेमरोग हो गया था अभयजी को

Thu, 23 Mar 2023 09:52 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Mar 2023 09:52 PM IST
सार

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सभा में कहा कि अभय छजलानी इंदौर की विरासत थे। उनका चिंतन इंदौर को लेकर हमेशा रहता था। खेलों के मामले में शहर को बढ़ाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
Abhayji had fallen in love with Indore
वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार अभय छजलानी की अंत्येष्टी गुरुवार को रीजनल पार्क मुक्तीधाम पर की गई। यहां उन्हें शहर के अनेक गणमान्य लोग, राजनेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे और उनसे जुड़े संस्मरण भी साझा किए। सभा में उनके बारे में कहा गया कि अभयजी को इंदौर से प्रेम रोग हो गया था। वे शहर के बारे में सोचते थे और नई-नई कल्पनाएं, योजनाएं उनके मन में शहर के प्रति रहती थी।

विज्ञापन


प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने सभा में कहा कि अभय छजलानी इंदौर की विरासत थे। उनका चिंतन इंदौर को लेकर हमेशा रहता था। खेलों के मामले में शहर को बढ़ाने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि अभय छजलानी ने अपने भीतर के नौजवान को हमेशा जिंदा रखा। शहर के लिए कुछ नया करने की ललक हमेशा उनके पास रहती थी। वे शहर की भलाई के लिए कई बार महत्वपूर्ण सुझाव देते थे। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि उम्र को उन्होंने कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया। अभय प्रशाल स्टेडियम की योजना बनाना और उसे मूर्त रुप देना अभय छजलानी की जीजीविषा की सबसे बड़ी मिसाल है। इंदौर ने अपना एक शुभचिंतक खो दिया।
विज्ञापन


जब खिलाड़ियों के पास खुले मैदान नहीं होते थे, तब अभयजी ने स्टेडियम बना दिया
मध्य प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के पूर्व महासचिव जयेश आचार्य ने कहा कि अभय छजलानी दूरदर्शी सोच रखते थे। जब खिलाड़ियों के पास खेलते के लिए खुले मैदान तक नहीं होते थे, जब अभय छजलानी में टेबल टेनिस के लिए ऐसे स्टेडियम को मूर्त रुप दिया, जहां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा हो सके। १९८९ में उन्होंने स्टेडियम का काम शुरू करवा दिया। अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के हिसाब से स्टेडिम को अपडेट करने की जरुरत पड़ी तो उन्होंने खिलाड़ियों के लिए जिम, स्टे की सुविधा के लिए एक और बिल्डिंग तैयार कर दी। अभय प्रशाल में अब तक १०० से ज्यादा टेबल टेनिस स्पर्धा और १३ अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा हो चुकी है। वे प्रतिभाअेां को पहचाने थे और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed