{"_id":"67936a99584a501477069a5e","slug":"aap-arvind-kejriwal-digvijay-singh-jitu-yadav-congress-bjp-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: दिग्विजय बोले आम आदमी पार्टी को हमने जिताया, इंदौर में जीतू के आका मजबूत होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: दिग्विजय बोले आम आदमी पार्टी को हमने जिताया, इंदौर में जीतू के आका मजबूत होंगे
Fri, 24 Jan 2025 03:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 24 Jan 2025 03:55 PM IST
सार
Indore News: पूर्व मुख्यमंत्री ने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, आरएसएस को नफरत फैलाने वाला संगठन बताया। धार्मिक शहरों में जुआ, सट्टा और स्मैक भी बंद करने को कहा।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शुक्रवार को इंदौर आए। 27 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी महू (इंदौर) आ रहे हैं। उनके आने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वह यहां पहुंचे।
पहली बार हमने आप को जिताया था
यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान हमें सिखाता है कि पिछड़ों को आगे लाओ और सभी धर्मों का सम्मान करो लेकिन आरएसएस वाले इससे हटकर नफरत का माहौल कायम करते हैं। दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि, ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की। उन्होंने कहा कि जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा में दो लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान है। यहां खड़गे, राहुल और प्रियंका तीनों संबोधित करेंगे।
मीडिया से चर्चा में यह भी कहा पूर्व सीएम ने
धार्मिक शहरों में शराब बंदी पर बोले कि इन शहरों में जुआ, सट्टा और स्मैक पर भी प्रतिबंध लगना चाहिए। भाजपा पार्षद विवाद पर बोले कि दोनों ही पार्षद भाजपा के हैं, ये उनका अंदरूनी मामला है। जिसने पीटा उसके आका मजबूत होंगे और जो पिटाया उसके आका कमजोर होंगे। जीतू पटवारी के कांग्रेस में कैंसर वाले बयान पर कहा कि जीतू पटवारी ने जो कहा सोच समझकर कहा होगा।
विज्ञापन
कचरा वहीं जलेगा, वहां बिल्डरों की बहुत रुचि है
दिग्विजय ने यूनियन कार्बाइड के कचरे पर कहा कि यूका कचरे को वहीं खत्म कर देना चाहिए। मुझे कोई बता रहा था वहां कोई बिल्डर रुचि ले रहा है, उनके लिए जमीन खाली करवा रहे हैं। दिल्ली चुनाव में गठबंधन पर ये लोकल चुनाव है। स्थानीय मुद्दों पर लड़ रहे हैं। पहली बार हमने आम आदमी को सरकार बनाने में मदद की। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति पर बोले कि विपक्ष की राजनीति अलग ढंग से की जाती है। जिन लोगों को धंधा नहीं करना है ठेके नहीं लेने हैं, वे विपक्ष की राजनीति कर सकते हैं क्या? जिन लोगों को लगा कि सत्ता हमारी नहीं है वे चले गए।
भ्रष्ट अधिकारी भाजपा के पेड कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे
परिवहन बाबू सौरभ शर्मा को लेकर बोले कि सौरभ को लोकायुक्त, ईडी, आईटी सब ढूंढ रहे हैं। ये नमूना है भाजपा की मॉडल ऑफ गवर्नेंस का। सरकारी कर्मचारी-अफसरों को लगता है कि कांग्रेस की सरकार आ जाएगी तो हमारे खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए सभी के सभी बेईमान-भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी भाजपा के पेड कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। पुलिस, रेवेन्यू सभी विभागों के अधिकारी भाजपा के लिए काम करते हैं।