{"_id":"642aca08957ee174f50d6a23","slug":"aanganbadi-worker-protest-in-indore-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम, कलेक्टर ने लगाई लताड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम, कलेक्टर ने लगाई लताड़
Mon, 03 Apr 2023 07:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:18 PM IST
सार
बड़ी संख्या में परेशान होते रहे वाहन चालक, सुनवाई की जगह मिली फटकार
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया रोड जाम
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोड जाम कर दिया जिससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हुए। जब प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर इलैयाराजा टी से मिलने पहुंचे तो गुस्साए कलेक्टर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि आप अपनी मांगों को रख सकते हैं और शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन भी कर सकते हैं लेकिन आपको सड़क जाम करने का अधिकार किसने दिया। कलेक्टर ने चक्काजाम करने वाले सभी लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की बात कही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेतनवृद्धि समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांगें है कि कई जिलों में तानाशाही कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं, उन्हें वापस लिया जाए। हमें न्यूनतम वेतन दिया जाए, नियमितिकरण किया जाए। सेवा निवृत्ति पर एक मुश्त राशि व ग्रेजुएटी दी जाए।
करीब एक घंटे नारेबाजी के साथ प्रदर्शन चलता रहा। ट्रैफिक बाधित होने से वाहन चालकों ने भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान एक एंबुलेंस को भी रोका गया लेकिन फिर समझाइश के बाद उसे रास्ता दिया गया। इसके बाद इनका प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला। तो उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि इस तरह से प्रदर्शन करने ट्रैफिक बाधित हुआ है व लोगों को परेशान होना पड़ा। आंदोलन का यह तरीका ठीक नहीं है। ऐसे कदम उठाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानी चाहिए।