फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A vehicle carrying 35 passengers going to bathe on Narmada Jayanti fell into a ditch, 15 injured, one woman d

Indore News: नर्मदा जयंती पर स्नान करने जा रहे 35 यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, 15 घायल, एक महिला की मौत

Sat, 28 Jan 2023 11:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 28 Jan 2023 11:45 AM IST
सार

शुक्रवार रात को सिमरोल के आगे भेरु घाट पर एक वाहन को बचाने के चक्कर में आयशर वाहन का संतुलन बिगड़ा और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकाला और दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
A vehicle carrying 35 passengers going to bathe on Narmada Jayanti fell into a ditch, 15 injured, one woman d
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के समीप भेरुघाट पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। नर्मदा जयंती पर स्नान करने जा रहे 35 यात्रियों से भरा अायशर वाहन घाट की घाई में दुर्घटना ग्रस्त हो गया अौर खाई में जा गिरा। इस हादसे में 15 लोगों घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात को सिमरोल के आगे भेरु घाट पर एक वाहन को बचाने के चक्कर में आयशर वाहन का संतुलन बिगड़ा और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकाला और दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर कलेक्टर टी इलैया राजा भी पहुंच गए और उन्होंने घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर है। चार यात्रियों के हाथ और पैर की हड्डी टूटी है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने  बताया कि घायलों को उपचार जारी है। सभी यात्री नर्मदा जंयती पर स्नान करने के लिए अेांकारेश्वर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

लगातार हो रहे है घाट पर हादसे

इंदौर खंडवा मार्ग को फोरलेन करने का काम जारी है और घाट सेक्शन में भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे है। चार माह पहले भी एक यात्री बस खाई में गिर गई थी अौर छह यात्रियों की मौत हो गई थी। घाट पर निर्माण कार्य के कारण कई बार यातायात भी बाधित होता है। कई बार भारी वाहनों को धामनोद की तरफ डायवर्ट कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed