फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A plot was sold to many people, EOW filed a case against two colonizers

Indore: एक प्लाॅट कई लोगों को बेचे, दो काॅलोनाइजर के खिलाफ EOW ने किया केस दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

कुछ लोगों की रजिस्ट्री की, लेकिन नप्ती मेें गड़बड़ी का हवाला देकर प्लाॅटों का कब्जा नहीं दिया गया। एक ही प्लाॅट अलग-अलग लोगों को बेचने का मामला भी सामने आया। 

विज्ञापन
A plot was sold to many people, EOW filed a case against two colonizers
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रदेश में प्लाॅटों को लेकर धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले इंदौर में सामने आते है। हाल ही मेें ईओडब्लू ने प्लाॅटों की धोखाधड़ी के मामले में दो काॅलोनाइजरों पर केस दर्ज किया है। मामल लसूडि़या क्षेत्र की काॅलोनी प्रिंस स्टेट का है। यहां कई लोगों को पैसा जमा करन के बावजूद प्लाॅट नहीं दिए गए। बीस प्रभावित लोगों ने इस मामले में ईओडब्लू में शिकायत की। जिसके आधार पर काॅलोनाइजर महेंद्र जैन और अरुण डागरिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

इनकी कंपनी ने प्रिेंस स्टेट में तीन हजार वर्ग फीट के प्लाॅट बेचे। प्रारंभिक राशि के रुप में किसी से सात लाख तो किसी से दस लाख रुपये लिए, लेकिन तय समय के बाद रजिस्ट्री नहीं की।

विज्ञापन

कुछ लोगों की रजिस्ट्री की, लेकिन नप्ती मेें गड़बड़ी का हवाला देकर प्लाॅटों का कब्जा नहीं दिया गया। एक ही प्लाॅट अलग-अलग लोगों को बेचने का मामला भी सामने आया। इसके बाद पीडि़त लामबंद हुए और आर्थिक अनियमितता की शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में की। शिकायतों की जांच के बाद दोनो काॅलोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरियों पर किए सौदे

जिस लोगों को प्लाॅट बेचे गए। उन्हें रसीदें भी कम राशि की दी गई। कोई खरीददार दो लाख रुपये जमा करता था तो उसे बीस हजार की रसीद दी जाती थी। उनसे यह कहा जाता था कि प्राॅपर्टी गाइडलाइन के कारण ज्यादा राशि दिखाने में रजिस्ट्री के समय पैसा बचे, इसलिए कम राशि दिखाई है

। अब अफसर जांच कर रहे है कि काॅलोनी में कुल कितने प्लाॅट है अौर कितने लोगों को बेचे गए। कुछ अन्य पीडि़त भी इस मामले में सामने आ सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed