{"_id":"64205c3140c53917070813b9","slug":"a-bullet-fired-from-a-pistol-hit-the-woman-s-leg-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime News: गाड़ी से गिरा बैग, पिस्टल से चली गोली महिला के पैर में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime News: गाड़ी से गिरा बैग, पिस्टल से चली गोली महिला के पैर में लगी
Sun, 26 Mar 2023 08:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:22 PM IST
सार
महिला परिचित के साथ ओंकारेश्वर जा रही थी, उसी वक्त यह घटना हुई
विज्ञापन
Indore Crime News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक महिला को पांव में गोली लग गई। भेरुघाट क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच में सामने आया कि महिला अपने परिचित के साथ ओंकारेश्वर जा रही थी। इस दौरान अचानक गड्ढे से बैग नीचे गिरा। बैग में पिस्टल रखी थी जिससे गोली चल गई जो महिला की जांघ में घुस गई।
पुलिस के मुताबिक महिला पीथमपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करती है। बबली (34) पति ओमप्रकाश बामने निवासी ग्राम बड़वाह जिला खरगोन अपने दस साल के बेटे आदित्य ओर दोस्त रवीन्द्र के साथ बाइक पर ओंकारेश्वर जा रहे थी। तभी अचानक गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ा। इससे बाइक पर रखा बैग सडक़ पर गिर गया। बैग में पिस्टल रखी थी और बैग गिरते ही पिस्टल से गोली चल गई जो महिला के पैर में लगी। सिमरोल घाट पर यह घटना हुई। बबली को उपचार के लिए एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
संदिग्ध है मामला
टीआई नरेन्द्र रघुवंशी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पैर में गोली लगी है और अभी मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी अस्पताल से उन्हें इस मामले की जानकारी लगी है। जांच के बाद ही सच पता चलेगा। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि महिला पीथमपुर की हाउसिंग बोर्ड इलाके में सिक्योरिटी गार्ड है। रवीन्द्र भी यहीं काम करता है। वह आर्मी से रिटायर्ड है।