फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A 12-year-old minor was made to take off his clothes and raise religious slogans, police registered a case

Indore: 12 साल के नाबालिग के कपड़े उतरवा कर धार्मिक नारे लगवाए, पुलिस ने किया केस दर्ज

Fri, 14 Apr 2023 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Apr 2023 06:57 PM IST
सार

12 वर्षीय नाबालिग स्टाॅर चौराहे पर खेल रहा था। तीन बदमाश उसके पास गए। उससे कहा कि बायपास  के करीब खिलौने बांट रहे हैं।  नाबालिग उनकी बातों में आ गया। वह उसे आईडीए मल्टी के पास ले गए और पीटने लगे।

विज्ञापन
A 12-year-old minor was made to take off his clothes and raise religious slogans, police registered a case
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के लसूडि़या क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट और निर्वस्त्र करने की घटना हुई है। आरोपियों ने किशोर के कपड़े उतरवाकर धार्मिक नारे भी लगावाए। उसका वीडियो बना लिया। पीड़ित बालक ने यह बात अपने पिता को बताई तो पिता बच्चे को लेकर थाने पहुंचा। तीनों आरोपी भी नाबालिग है। पहले से आपस में परिचित है।

विज्ञापन

आरोपी स्कीम-134 की आईडीए मल्टी में रहते हैं। 12 वर्षीय नाबालिग स्टार चौराहे पर खेल रहा था। तीनों आरोपी उसके पास पहुंचे। उससे कहा कि बायपास के करीब खिलौने बांट रहे हैं। नाबालिग उनकी बातों में आ गया। वह उसे आईडीए मल्टी के पास ले गए और पीटने लगे। तीनों आरोपियों ने उसके कपड़े उतारे। धार्मिक नारे लगाने को कहा। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीडि़त अपने घर पहुंचा। उसने पिता को सारी बातें बताई। पुलिस ने इस मामले में तीनों नाबालिगों पर 365, 294, 506 और आईटी एक्ट की धाराओं केे तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस अफसरों ने तीनो आरोपियों को उनके परिजनों के साथ थाने पर बुलाया और बाद में जमानत दे दी।  

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed