फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   900 tonnes of tracks for metro route, laying work will start

Indore: मेट्रो रुट के लिए आई 900 टन पटरियां, बिछाने का काम होगा शुरू

Tue, 16 May 2023 01:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 16 May 2023 01:16 PM IST
सार

पटरियों को गांधी नगर से लेकर विजय नगर तक के 5.9 किलोमीटर के हिस्से में बिछाया जाएगा। सितंबर माह तक सरकार इस हिस्से में ट्रायल रन करना चाहती है। इस काम में देरी न हो, इसके लिए सभी निर्माण एजेसियों को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
900 tonnes of tracks for metro route, laying work will start
मेट्रो ट्रेक पर पटरिया बिछाने का काम होगा शुरू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर मेें मेट्रो रुट का काम अब गति पकड़नेे लगा है। पहली खेंप में आई पटरियां डिपो में बिछा दी गई। अब प्रायरिटी काॅरिडोर केे लिए 900 टन पटरियां इंदौर आ गई है। उसे छह किलोमीटर लंबे हिस्से में बिछाने का काम शुरू होगा। पटरी बिछाने के लिए 70 प्रशिक्षित लोगों की टीम भी आई है।

विज्ञापन

पहले आ चुकी है पांच सौ टन पटरियां

छत्तीसगढ़ से मार्च में पांच सौ टन पटरियां इंदौर आई थी। जिसे डिपो में बिछाया गया है,क्योकि अगले माह आने वाली ट्रेन की बोगियों को डिपो की पटरियों पर रखा जाएगा। अब जो 90 टन पटरी आई है। उसे सुपर काॅरिडोर वाले हिस्से में बिछाने की तैयारी हो चुकी है। इस हिस्से में वेल्डिंग का काम हो रहा है। उस ट्रेक पर ही पटरियां जोड़ी जाएगी। इन पटरियों को गांधी नगर से लेकर विजय नगर तक के 5.9 किलोमीटर के हिस्से में बिछाया जाएगा।

विज्ञापन


सितंबर माह तक सरकार इस हिस्से में ट्रायल रन करना चाहती है। इस काम में देरी न हो, इसके लिए सभी निर्माण एजेसियों को समय पर काम पूरा करने की हिदायत दी गई है। इस वजह से अब मेट्रो का काम रात को भी चल रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट रोड से गांधी नगर, लवकुश चौराहा, सुखलिया ग्राम, विजय नगर, खजराना तक मेट्रो रुट का काम चल रहा है। रिंग रोड तक का काम तो इस साल तक पूरा हो जाएगा, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी अफसरों को मध्य हिस्से में आएगी। मेेट्रो पलासिया से एयरपोर्ट तक अंडरग्राउंड रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मेट्रो का रुट

इंदौर में पहले चरण में मेट्रो का रुट 31 किलोमीटर लंबा है। मेट्रो रुट इंदौर एयरपोर्ट से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, रोबोट चौराहा, खजराना होते हुए पलासिया, गांधी हॉल, बड़ा गणपति, एयरपोर्ट तक रहेगा। मेट्रो की यह रिंग बनने में पांच साल से ज्यादा का समय लग सकता है। इंदौर में लाइट मेट्रो का संचालन होगा। इसमें चार सौ यात्री एक बार में सफर कर सकेंगे। अगले माह जो बोरियां आएगी। उसे शहर के अलग-अलग हिस्सों मेें रखा जाएगा, ताकि शहरवासी उन्हें देख सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed