फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   40 year old temple vandalized in Indore, Hindu organizations surrounded the police station

Indoer news: इंदौर के 40 साल पुराने मंदिर में तोड़फोड़, हिन्दू संगठनों ने थाना घेरा

Tue, 11 Apr 2023 12:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Apr 2023 12:09 PM IST
सार

चंदन नगर क्षेत्र में ४० साल से भी ज्यादा पुराना सीतलामाता मंदिर है। उसका जीर्णोद्धार हो रहा है और मंदिर से जुड़ी महिलाएं वहां साज सज्जा भी करा रही है। इस बीच वहां वर्ग विशेष के कुछ युवक पहुंचे और कहा कि मंदिर सिरपुर तालाब की तरफ बनाओ।

विज्ञापन
40 year old temple vandalized in Indore, Hindu organizations surrounded the police station
चंदन नगर थाने का घेराव। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में सीतलामाता मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव फैल गया। हिन्दूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि वर्गविशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की। इस मामले में कार्रवाई न करने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने चंदन नगर थाने का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि जब महिलाएं मंदिर में माता की पूजा के लिए गई तो उन्हें धमकाया गया कि मंदिर यहां से हटा तो नहीं तो कोई नहीं बचेगा।

विज्ञापन


चंदन नगर क्षेत्र में ४० साल से भी ज्यादा पुराना सीतलामाता मंदिर है। उसका जीर्णोद्धार हो रहा है और मंदिर से जुड़ी महिलाएं वहां साज सज्जा भी करा रही है। इस बीच वहां वर्ग विशेष के कुछ युवक पहुंचे और कहा कि मंदिर सिरपुर तालाब की तरफ बनाओं। यहां हम मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं होने देंगे और काम रुकवा दिया। महिलाओं ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को काम रोके जाने की जानकारी दी। इसके बाद हिन्दू संगठन को भी इसकी जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे।

विज्ञापन

बजरंग दल संयोजक तन्नु शर्मा ने कहा कि मंदिर काफी साल पुराना है। उसका जीर्णोद्घार करने में किसी को कोई आपत्ति नहीं लेना चाहिए। धर्म विशेष के लोग मंदिर का काम रुकवाने पर अड़े है। उन्होंने मंदिर में हो रहे नए कामों को तोड़ रहे है। वे मंदिर के सामने कचरा फेंकने लगे है। मंदिर में जाने वाले लोगों को धमकाया भी जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में तैनात हुआ पुलिस बल
विवाद की सूचना मिलने के बाद विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता चंदन नगर थाने पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अफसरों पर दबाव बनाया। विवाद न बढ़े,इसलिए मंदिर और बस्ती में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों की खोजबीन जारी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed