फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   18 year old young student has heart attack while coaching health news

Heart Attack: 18 साल के स्टूडेंट को कोचिंग में हार्टअटैक, दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, नहीं बची जान

Thu, 18 Jan 2024 10:34 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 18 Jan 2024 10:34 AM IST
सार

पीएससी की तैयारी कर रहा था छात्र, अधिकारी बनना चाहता था। डॉक्टरों ने आईसीयू में इलाज किया लेकिन Heart Attack की वजह से शाम तक उसने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
18 year old young student has heart attack while coaching health news
कोचिंग में पढ़ते समय राजा को आया हार्ट अटैक। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक 18 साल के स्टूडेंट की कोचिंग में हार्टअटैक Heart Attack से मौत हो गई। उसे पढ़ते समय हार्टअटैक आया और उसने दोस्तों के सामने ही दम तोड़ दिया। मामला भंवरकुआं स्थित कोचिंग का है। छात्र इंदौर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था वह सागर का रहने वाला था। छात्र का नाम राजा लोधी है। उसके पिता पीएचई में इंजीनियर हैं और बड़ा भाई मोबाइल का बिजनेस करता है। राजा अधिकारी बनना चाहता था।
विज्ञापन


विज्ञापन


डॉक्टरों ने आईसीयू में इलाज किया
भंवरकुआ पुलिस ने बताया कि छात्र यहां पर पीएससी की तैयारी कर रहा था। वह सागर के एक कालेज से बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई भी कर रहा था। बुधवार दोपहर वह कोचिंग आया तब ठीक था लेकिन पढ़ाई करते समय उसकी तबियत बिगड़ गई। दोस्त उसे तुरंत पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी में एडमिट किया और उपचार शुरू कर दिया। उसे ईसीयू में रखा गया लेकिन बुधवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने लगाया कोचिंग पर सपोर्ट न करने का आरोप
घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्र का परिवार अस्पताल पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थान ने उन्हें पूरे सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा रहा है। छात्र के परिवार में एक बड़ा भाई है जो मोबाइल का बिजनेस करता है। यह सभी कोचिंग भी पहुंचे और कोचिंग के संचालकों से बात की। छात्र के पिता पीएचई डिपार्टमेंट में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed