{"_id":"6628b30c788bd926e90d49a2","slug":"17-year-old-brother-hanged-himself-after-a-fight-with-his-sister-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बहन से झगड़ा हुआ तो 17 वर्षीय भाई ने लगा ली फांसी, माता-पिता बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बहन से झगड़ा हुआ तो 17 वर्षीय भाई ने लगा ली फांसी, माता-पिता बदहवास
Wed, 24 Apr 2024 12:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:51 PM IST
सार
शादी में जाने वाला था परिवार, कपड़े पैकिंग के दौरान भाई बहन में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
शौर्य (17) पुत्र अशोक कदम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहन से कहासुनी होने पर 17 वर्षीय भाई ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि बहन को उसने चांटा मार दिया था, इसके बाद मां ने उसे डांट दिया था। इस पर उसने यह कदम उठा लिया। रात में परिवार शादी में जाने की तैयारी कर रहा था, तभी बहन भाई की किसी बात पर कहासुनी हो गई थी।
एरोड्रम पुलिस ने बताया कि घटना पदमालय कॉलोनी एयरपोर्ट रोड की है। यहां रहने वाले शौर्य (17) पुत्र अशोक कदम ने अपने घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। शौर्य के परिवार को बुधवार को सुबह रिश्तेदारों के यहां शादी में जाना था। रात में मां ने दोनों बहन भाई से कहा कि अपने कपड़े ठीक से रख लो सुबह शादी में जाना है। दोनों अपने कपड़े रख रहे थे तभी दोनों का झगड़ा हो गया। इस पर शौर्य ने अपनी छोटी बहन को चांटा मार दिया। मां ने शौर्य को डांटा और कहा कि वह बड़ा है उसे छोटी बहन को नहीं मारना चाहिए। इस पर शौर्य नाराज हो गया और ऊपर के कमरे में चला गया। जब शौर्य बहुत देर तक रात में नीचे नहीं आया तो मां और पिता ने बहन से कहा कि वह ऊपर जाकर उसे मनाकर ले आए। जब बहन ऊपर वाले कमरे में गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पिता ने झांककर देखा तो शौर्य फंदे पर लटका हुआ दिखा। दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रॉपर्टी कारोबारी हैं पिता
शौर्य के पिता प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और शौर्य ने वेदांत स्कूल से इसी साल 12 वीं की परीक्षा दी है। वह निजी कोचिंग से इंजीनियरिंग के कोर्स के लिए तैयारी कर रहा था। मंगलवार देर शाम को ही वह कोचिंग से घर पहुंचा था। इसी दौरान हॉल में भाई बहन बात कर रहे थे। तभी मां ने कहां ने कल शादी में चलना है कपड़े पैक कर लो। इसके बाद दोनों अपने रूम में कपड़े जमाने पहुंचे थे।