फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   157 colonies of Indore district will be included in the property guideline

Indore News: इंदौर जिले की 157 काॅलोनियां होगी प्राॅपर्टी गाइडलाइन में शामिल

Sun, 19 Mar 2023 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Mar 2023 07:32 PM IST
सार

वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने बताया कि कुछ लोकेशनों पर अधिक कीमतों पर दस्तावेज पंजीबद्ध हुए है। पिछले दिनों पंजीयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें नई काॅलोनियों को शामिल करने पर सहमति बनी है।

 

विज्ञापन
157 colonies of Indore district will be included in the property guideline
इंदौर जिले की नई कालोनियां कलेक्टर गाइडलाइन में होगी शामिल। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीनों की खरीदी बिक्री इंदौर मेें होती है। दूसरे शहरों और प्रदेशों के लोग भी इंदौर आकर जमीनों मेें निवेश कर रहे है। इसे देखते हुए पंजीयन विभाग ने कलेक्टर गाइडलाइन में जिले की नई 157 काॅलोनियों को शामिल किया हैै। इसमें उज्जैन रोड, देपालपुर रोड, बायपास के पार के गांव शामिल है। इंदौर में कुल 4988 लोकेशन हैं। इसमें से 2400 से अधिक लोकेशन पर गाइडलाइन से ज्यादा कीमतों पर संपत्ति की खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्रियां हुई हैं। पंजीयन विभाग ने इसी को आधार बनाकर इस बार गाइडलाइन बढ़ाने की तैयारी की है।प्रस्तावित गाइडलाइन में पांच से लेकर 25 प्रतिशत तक गाइडलाइन में इजाफा होगा,जबकि शहर की पुराने इलाके, अवैध कालोनियों, बस्तियों की गाइडलाइन में बदलाव नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

इन इलाकों की काॅलोनियां कलेक्टर गाइडलान में शामिल

शहर की वृंदावन ग्रीन रंगवासा, पाकिजा सिटी बिहाडि़या, सरदार पटेल नगर तिल्लौर खुर्द, सुले टाउन रंगवासा, ईश्वरी ग्रीन्स हुकमाखेड़ी, अेामेक्स ग्रीन होम्स, मायाखेड़ी, माउंट पार्क निपानिया, सहित मायाखेड़ी, बडि़या कीमा, कबीटखेड़ी,जाख्या, रेवती, पालिया हैदर, पुआर्डा-जुर्नादा, बरदरी, मांगलिया, बिज्जूखेड़ी के नई काॅलोनियां कलेक्टर गाइडलाइन में शामिल है। वरिष्ठ जिला पंजीयक बालकृष्ण मोरे ने बताया कि कुछ लोकेशनों पर अधिक कीमतों पर दस्तावेज पंजीबद्ध हुए है। पिछले दिनों पंजीयन समिति की बैठक हुई थी। इसमें नई काॅलोनियों को शामिल करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रजिस्ट्री प्लाटों की

इंदौर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री प्लाॅटों की होती है। इनमें 4.42 प्रतिशत इजाफा हो सकता है। इसके अलावा कृषि भूमियों में 6.69 प्रतिशत की वृदि्ध हो सकती है। इंदौर जिले की चार प्रतिशत लोकेशन पर 25 प्रतिशत से अधिक कलेक्टर गाइड लाइन बढ़ेगी। इंदौर रियलेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के अनुसार मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री से होने वाले राजस्व का 25 प्रतिशत सिर्फ इंदौर से मिलता है। गोम्मट गिरी, उज्जैन रोड , खंडवा रोड की तरफ प्राॅपर्टी खरीदे में लोग ज्यादा रुचि लेने लगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed