फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   13 year old minor girl was going to be sold ran away and killed

Indore Crime News: 13 साल की नाबालिग लड़की को बेचने जा रहीं थी, भागी तो हत्या कर दी

Tue, 04 Apr 2023 06:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Apr 2023 06:46 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक के पास मिला था 13 साल की नाबालिग का शव, माता-पिता गिरफ्तार 
 

विज्ञापन
13 year old minor girl was going to be sold ran away and killed
दो महिलाओं को हिरासत में लिया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

शिप्रा थाना पुलिस को 25 मार्च को 13 साल की नाबालिग लड़की का शव मांगलिया रेलवे ट्रैक के पास मिला था। पुलिस ने अब इस मामले में खुलासा कर दिया है।  पुलिस ने एक महिला उसके बेटे, बेटी और पति को आरोपी बनाया है और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने बताया कि लड़की पीथमपुर की रहने वाली थी। आरोपी लड़की को अपने साथ बरगला कर इंदौर लाए थे। वे उसे बेचना चाहते थे। इन लोगों ने पहले उसका सौदा 15 हजार रुपए में करने की बात की। खरीदार ने लड़की की उम्र कम होने की वजह से सौदा कैंसिल कर दिया। इसके बाद इन लोगों ने नाबालिग को बेचने के लिए एक अन्य व्यक्ति से बात की। यहां भी सौदा नहीं जमा क्योंकि ये लोग ग्राहक से ज्यादा पैसे मांग रहे थे। इसके बाद मौका देखकर लड़की चारों के चंगुल से निकलने की कोशिश में भाग गई। इस पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने जगदीश परमार उसकी पत्नी मनोरमा, बेटे और बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तब मामला खुला। पुलिस के मुताबिक जगदीश और मनोरमा दोनों की दूसरी शादी है। 
विज्ञापन


एसपी (ग्रामीण) हितिका वासल ने बताया कि 25 मार्च को नाबालिग लड़की का खून से सना शव मिला था। पास में शराब की बोतल और खाने की सामग्री भी थी। पहले पुलिस को लग रहा था कि उसे दुष्कर्म की नीयत से मारा गया है लेकिन 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस ने कड़िया जोड़ी और इसके बाद जांच पीथमपुर तक जा पहुंची। वहां पर पता चला कि लड़की पीथमपुर से लापता है और 22 मार्च को सेक्टर-1 थाना में अपहरण का केस भी दर्ज हुआ था। इसके बाद में पुलिस ने महू और इंदौर आने वाले रास्तों के फुटेज निकाले तो 22 मार्च को ही लड़की महू बस स्टैंड पर दो महिलाओं के साथ नजर आई। लड़की के परिजन को फुटेज दिखाए तो वे दोनों महिलाओं को पहचान गए। उन्होंने बताया कि महिलाएं किरण पति प्रवीण और उसकी मां मनोरमा पति जगदीश परमार हैं जो इनके घर के पास ही रहती हैं। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) शशिकांत कनकने ने सोमवार को दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed