{"_id":"649ce5e2a14e2b7e5605dd33","slug":"guna-women-besiege-nagar-palika-president-for-pm-residence-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: PM आवास के लिए महिलाओं ने नपा अध्यक्ष का किया घेराव, पार्षद बोले- कुटीर के नाम पर जो पैसे लिए वापस दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: PM आवास के लिए महिलाओं ने नपा अध्यक्ष का किया घेराव, पार्षद बोले- कुटीर के नाम पर जो पैसे लिए वापस दो
Thu, 29 Jun 2023 07:31 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 07:31 AM IST
सार
गुना नगर पालिका के कैंट क्षेत्र में महिलाओं ने पीएम आवास योजना के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के घर का घेराव किया, महिलाओं ने पीएम आवास योजना के नाम पर पैसे लेने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष के घर के बाहर बैठीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना नगरपालिका क्षेत्र के कैंट स्थित मातापुरा से आई महिलाओं ने पीएम आवास को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता के निवास का घेराव किया। उन्होंने अध्यक्ष निवास के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अब तक पीएम आवास का लाभ नहीं मिल पाया है।
जबकि उन्हें हर बार आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही उनके पीएम आवास की राशि उनके खाते में आ जाएगी, लेकिन अब तक यह राशि नहीं आई है। वहीं, उनसे चार हजार रुपये भी नगरपालिका कर्मचारियों ने पीएम आवास दिलवाये जाने के नाम पर ले लिए हैं। इसी से नाराज महिलाओं ने यहां के पार्षद सचिन धुरिया के साथ नगर पालिका अध्यक्ष के घर का घेराव कर डाला। इस संबंध में सीएमओ का कहना है कि पीएम आवास का जितना बजट था और जिनके स्वीकृत हुए थे सब को दे दिए गए हैं।