{"_id":"6437f94115305b6b5a035a23","slug":"guna-villagers-caught-the-young-man-who-was-kidnapping-the-girl-tied-the-accused-to-a-tree-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के आने तक आरोपी को पेड़ से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के आने तक आरोपी को पेड़ से बांधा
Thu, 13 Apr 2023 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:15 PM IST
सार
बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
गुना में बच्ची के अपहरण के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांध दिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के गुना में ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बच्ची के साथ अनहोनी घटना होने से टल गई। बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के कदवाया निवासी गोवर्धन कुशवाह ने गुना के कोतवाली क्षेत्र में बूढ़े बालाजी से नाबालिग बच्ची का अपहरण किया था। युवक ने बच्ची को उसके पिता के पैसे दिलाने का झांसा दिया था, इसलिए बच्ची उसके साथ चली गई। वह बच्ची को लेकर म्याना थाना क्षेत्र के अगरा गांव स्थित जंगलों की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को उस पर शक हुआ।
लोगों ने युवक और बच्ची से पूछताछ की और अपराध की भनक लगने पर आरोपी को एक पेड़ से बांध दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए बच्ची के माता-पिता की जानकारी एकत्रित की गई। म्याना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीड़ित बालिका और आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।