{"_id":"65dc5701a2ef90fee5039723","slug":"murder-of-female-teacher-in-mp-dhar-attack-with-sharp-weapon-after-tying-her-hands-and-legs-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP में महिला टीचर की हत्या: हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने बेडरूम से बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP में महिला टीचर की हत्या: हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से हमला, पुलिस ने बेडरूम से बरामद किया शव
Mon, 26 Feb 2024 02:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:46 PM IST
सार
धार जिले में प्राइवेट स्कूल में पदस्थ एक लेडी टीचर की हत्या कर दी गई। रविवार रात को घर में ही उसकी लाश मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के गले के पास धारदार हथियार से हमला किया गया है।
मृतक महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के पॉश एरिया में आने वाली श्री कृष्णा कॉलोनी में रविवार रात करीब 11 बजे एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें एक महिला की अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से निर्ममता से महिला की हत्या कर दी।
महिला का नाम आरती मकवाना था, जो की एक निजी स्कूलों में टीचर थी। महिला अपने घर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती थी, जो की घटना के समय घर से बाहर था। महिला का शव पलंग पर पड़ा हुआ था और महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे तथा चारों ओर खून बिखरा हुआ था।
आशंका व्यक्ति की जा रही है कि किसी अज्ञात हमलावर ने मौका पाकर महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। किंतु आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। महिला का पति रवि मकवाना विदेश में नौकरी करता है, इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
