{"_id":"649eb2206c744ba8800c2388","slug":"mp-news-talk-of-wages-in-dhar-had-to-be-heavy-contractor-did-bad-to-the-laborers-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: धार में मजदूरी की बात करना पड़ा भारी, ठेकेदार ने मजदूरों का किया बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: धार में मजदूरी की बात करना पड़ा भारी, ठेकेदार ने मजदूरों का किया बुरा हाल
Fri, 30 Jun 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 04:34 PM IST
सार
Dhar News: मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर तीन में जेके एंटरप्राइजेज शराब कंपनी के श्रमिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
ठेकेदार ने मजदूरों का किया बुरा हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर तीन में स्थित जेके इंटरप्राइजेज शराब कंपनी के श्रमिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सवारी वाहन में कुछ लोग तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
सवारी वाहन में आदिवासी समाज के लोग नालछा से पीथमपुर की शराब फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए आते-जाते थे। वहीं, शराब फैक्ट्री के ठेकेदार का मजदूरी की बात को लेकर इन आदिवासी मजदूरों से विवाद हो गया। इस दौरान शराब फैक्ट्री के ठेकेदार ने अपने दोस्तों को बुला लिया। जैसे ही मजदूर फैक्ट्री से काम कर सवारी वाहन में बैठकर बाहर निकलते हैं, उनको रास्ते में रोककर ठेकेदार के लोगों ने सवारी वाहन पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी सूचना के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा एफआईआर दर्ज कर वीडियो के आधार पर दो लोगों की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच प्रारम्भ कर दी। बताया जाता है कि शराब कंपनी में ठेकेदार स्थानीय होने के कारण आए दिन दहशतगर्दी करता है। मजदूरों से डरा धमकाकर काम करवाता है। पहले भी इस तरह की कई बार शिकायतें हो चुकी हैं।
