फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP News: Man murdered for talking to girl in Pithampur, buried corpse and planted neem plant

MP News: पीथमपुर में लड़की से बात करने पर युवक की हत्या, लाश को गाड़ ऊपर नीम का पौधा लगाया

Fri, 14 Oct 2022 10:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के पीथमपुर में एक लड़की से युवक का बात करना उसके एम्प्लॉयर को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवक की हत्या कर दी। फिर उसकी लाश को गाड़कर उस पर नीम का पौधा लगा दिया। 
 

विज्ञापन
MP News: Man murdered for talking to girl in Pithampur, buried corpse and planted neem plant
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। किरायेदारों से किराया वसूलने वाली और घर का काम करने वाली लड़की एक युवक से बात करती थी। यह बात मकान मालिक को खल गई। उसने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। उसे अपने घर के पीछे खजूर के पेड़ के नीचे दफनाया और उस पर नीम का पौधा लगा दिया। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 11 अक्टूबर को जय नगर के नाथूराम बिरला ने अपने बेटे रूपेश (उम्र 25 वर्ष) की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। जांच की तो पता चला कि रूपेश पीथमपुर में ही आशिक पटेल के यहां काम करने वाली अन्नू चौरसिया से बातचीत करता था। यह आशिक पटेल को पसंद नहीं था। 12 अक्टूबर को अन्नू ने आशिक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध अखिलेश मिश्रा से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


अखिलेश मिश्रा के मुताबिक आशिक के कहने पर उसने रूपेश की हत्या की। शव को आशिक पटेल के मकान के पीछे दफना दिया। पुलिस ने गुरुवार को खुदाई की तो रूपेश की लाश मिली। पुलिस ने अखिलेश के साथ-साथ अंकुश दुबे, सुरेंद्र यादव, आशिक पटेल, रवि मंडल और दीपक मंडल को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


150 कमरे का मकान ध्वस्त
जांच में पता चला कि आशिक पटेल ने साढ़े चार हजार वर्गफीट की जमीन पर 150 कमरे का मकान बना रखा था। इसकी वैधानिक अनुमति भी नहीं ली थी। इसमें किरायेदार रहते थे। अन्नू चौरसिया किरायेदारों से से किराया वसूलने का काम करती थी। वह पिछले कुछ समय से रूपेश से बातचीत करती थी। इसे लेकर रूपेश और आशिक पटेल में विवाद था। यही रूपेश की हत्या का कारण बना। प्रशासन ने बगैर अनुमति बने आशिक पटेल के मकान को ध्वस्त कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed