फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Election: Rebellion in BJP after ticket distribution, sloganeering against former minister Vikram Verma

MP Election: टिकट बंटवारे के बाद BJP में बगावत, पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा के खिलाफ नारेबाजी, परिवारवाद का आरोप

Mon, 23 Oct 2023 09:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 09:00 PM IST
सार

धार में भाजपा प्रत्याशी नीना वर्मा के टिकट का विरोध तेज हो गया है। जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम पर परिवाद का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन
MP Election: Rebellion in BJP after ticket distribution, sloganeering against former minister Vikram Verma
धार में विक्रम वर्मा और नीना वर्मा का विरोध तेज हो रहा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। विधानसभा से चौथी बार नीना विक्रम वर्मा को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। इसके बाद से अब जमकर विरोध देखा जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा पर परिवारवाद का आरोप भाजपा के नेता ही लगा रहे हैं। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को धार जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे राजीव यादव सहित उनके समर्थकों एवं भाजपा नेताओं पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, पूर्व विधायक करण सिंह पवार, वरिष्ठ नेता अंतर सिंह नागर, देवेंद्र पटेल, अशोक पटेल ने मोर्चा खोल दिया। धार के एक निजी गार्डन में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी भड़ास निकाली। अनंत अग्रवाल के साथ पूर्व विधायक करण सिंह पवार और देवेंद्र पटेल सहित नेताओं ने वर्मा दंपति पर परिवारवाद का आरोप लगाया। वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी और अवहेलना की बात कह। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को बर्बाद कर दिया
यादव ने वर्षों से पार्टी और क्षेत्र के लिए किए अपने कार्यों को गिनवाया और विधानसभा की उनकी दावेदारी पर बात की। कहा कि यहां मौजूद कई वरिष्ठ नेताओं सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने पार्टी की सेवा में पीढ़ियां गुजार दीं, पर उनकी अवहेलना की गई। उनकी भावनाओं की अवहेलना की गई। हमने टिकट परिवर्तन की मांग की थी, नीना वर्मा जब अंतिम बार चुनाव लड़ी थीं तो विक्रम वर्मा ने भाषण में कहा था कि यह उनका अंतिम चुनाव है। वे यहां शराब माफिया को मुक्त करेंगे। यहां से शराब माफिया तो मुक्त नहीं हुआ शराब की फैक्ट्री खोल दी गई। शराब के सप्लायर बढ़ गए। गुजरात तक अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। पूरे जिले को बर्बाद कर दिया। जिले में कुशाभाऊ ठाकरे ने चने खाकर पार्टी खड़ी की थी, आज उनके परिवार के प्रशांत ठाकरे भी यहां मौजूद हैं, इन्होंने नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ अपना निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारा। 

तो फिर निर्दलीय लड़ेंगे
यादव ने कहा कि हम 29 तारीख को जनता और कार्यकर्ताओं के बीच में जा रहे हैं टिकट परिवर्तन की मांग है। अगर टिकट परिवर्तन नहीं हुआ तो सारे नेता अपना इस्तीफा देंगे और कार्यकर्ताओं का आदेश हुआ तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। यादव ने कहा कि यह चुनाव परिवार वाद वंशवाद के खिलाफ है। यह चुनाव भूमाफियाओं शराब माफियाओं के खिलाफ है। यह चुनाव किसानों के लिए जो काम हमने किया उसके लिए है। यह चुनाव विधानसभा सहित जिले में युवाओं के रोजगार को लेकर है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed