फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   MP Election: Digvijay reached Mohan Kheda before Priyanka Gandhi's visit; Says king sold, tribal did not sell

MP Election: प्रियंका गांधी के दौरे के पहले मोहन खेड़ा पहुंचे दिग्विजय; कहा- राजा बिक गए, आदिवासी नहीं बिका

Sun, 01 Oct 2023 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

MP Election 2023: धार के प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहन खेड़ा में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी का दौरा है। इसी के मद्देनजर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मोहन खेड़ा का दौरा किया। जहां उन्होंने तमाम मुद्दों को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
MP Election: Digvijay reached Mohan Kheda before Priyanka Gandhi's visit; Says king sold, tribal did not sell
मोहन खेड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के धार जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ मोहन खेड़ा में पांच अक्टूबर को प्रियंका गांधी का दौरा है। इस दौरान सभा के साथ विभिन्न आयोजन होने हैं। इसी को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीती रात मोहन खेड़ा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने हेलीपैड सहित तमाम व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही प्रसिद्ध गुरु मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद आठ जिलों के कांग्रेस नेताओं, विधायकों और जनप्रतिनिधियां से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इसी दौरान पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की सभा ऐतिहासिक होगी। उससे आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी लाभ होगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भाजपा के अवसरवाद के आरोप पर पत्रकारों के सवाल में दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथजी का मध्यप्रदेश से पुराना नाता है। कोई व्यक्ति अवसरवाद के रूप में उन्हें नहीं देखता, जो धर्म का उपयोग अपने अवसर को भुनाने के लिए करते हैं। वह धार्मिक नहीं, धर्म का व्यवसाय कर रहे हैं। सिंधिया के वापस आने की संभावना पर बोले कि आपका मतलब फिर से घुस तो नहीं जाएंगे...। ऐसा कोई सिंधिया न आ जाए ईश्वर से प्रार्थना है। दिग्विजय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायक हैं। सबको 25 से 50 करोड़ का ऑफर था। केवल एक बिसाहू लाल बिका, राजा महाराजा बिक गए पर आदिवासी नहीं बिका।
विज्ञापन


पीएम मोदी की शिवराज से नाराजगी के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी इतने दुखी हैं प्रदेश में भ्रष्टाचार के वातावरण से,  हालांकि उनकी सरकार भी इमानदारी से काम नहीं कर रही। लेकिन यहां कोई मंत्री, विभाग और योजना ऐसी नहीं जहां भ्रष्टाचार न हो। ठेकेदारों ने तो अदालत की शरण ले रखी है। रुपये न मिलने को लेकर केस (मुकदमा) लगा रखा है। शर्म की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीते 20 सालों में से 15 सालों में जितने भी घोटाले हुए, हमारी कांग्रेस की सरकार आने पर सब की जांच करवाकर कार्रवाई होगी। कांग्रेस में कोई विवाद या गुट नहीं है। वहीं, टीवी पर आ रहे बराबरी के सर्वे के जवाब में कहा कि भाजपा पर भारी दबाव बना हुआ है। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी के टिकट मिलने के बाद के बयानों का भी उन्होंने जिक्र किया। इस दौरान सवाल-जवाबों के बीच दिग्विजय सिंह चुटकी लेते भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed