{"_id":"6466077b3342d856ce0b0648","slug":"kamal-nath-s-big-announcement-if-congress-wins-100-units-will-be-free-200-units-charged-for-half-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कमलनाथ का बड़ा एलान, कांग्रेस जीतकर आई तो 100 यूनिट तक बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कमलनाथ का बड़ा एलान, कांग्रेस जीतकर आई तो 100 यूनिट तक बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ
Thu, 18 May 2023 07:25 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 18 May 2023 07:25 PM IST
सार
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावों को देखते हुए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो मध्य प्रदेश में 100 यूनिट बिजली माफ कर दी जाएगी। इसके बाद 200 यूनिट का बिल हाफ हो जाएगा।
विज्ञापन
कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनावों से ठीक छह महीने पहले बड़ी घोषणा की है। 500 रुपये में सिलेंडर और 1,500 रुपये हर माह देने की नारी सम्मान योजना के बाद अब उन्होंने बिजली बिलों में भी राहत की घोषणा की है। धार जिले के बदनावर में उन्होंने कहा कि 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट पर बिल हाफ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होंगे। इसी तरह 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर में कहा कि मध्यप्रदेश का नौजवान आज रोजगार के लिए भटक रहा है। प्रदेश का अन्नदाता किसान खाद, बीज और फसलों के उचित मूल्य के लिए भटक रहा है। प्रदेश में चौपट राज चल रहा है। चौपट रोजगार, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट शिक्षा व्यवस्था, चौपट स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट नर्सिंग कॉलेज, चौपट उद्योग हैं। आज हर क्षेत्र में व्यवस्थाएं चौपट हैं। हमें गर्व है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र कांग्रेस की सरकार ने बनाया था। आज पीथमपुर की हालत देखकर दुख होता है। भाजपा सरकार ने गलत नीतियों से औद्योगिक क्षेत्रों का सत्यानाश किया हुआ है। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में भ्रष्टाचार का मुद्दा फिर से उठाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में तो 40% कमीशन हुआ करता था, परंतु मध्यप्रदेश की जनता जानती है कि यहां पर भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है पंचायत से मंत्रालय तक।
विज्ञापन
स्थानीय उम्मीदवार दिया जाएगा
कमलनाथ ने स्थानीय उम्मीदवारों की उठती मांग पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश से मांग उठ रही है कि इस बार विधानसभा चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार दिया जाए। इससे मैं काफी हद तक सहमत भी हूं। हमारा स्थानीय संगठन इसमें अहम भूमिका निभाएगा।
धर्म हमारी आस्था है, दुरुपयोग नहीं करते
कमलनाथ ने यह भी कहा कि धर्म हमारी आस्था है। हम धर्म का राजनीतिक दुरुपयोग नहीं करते। मैं स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में इंदौर गया था। बागेश्वर महाराज से मिलने छतरपुर गया। यह हमारे लिए राजनीतिक विषय नहीं हैं। धर्म को स्वार्थ के लिए राजनीतिक मंच पर लाने का कार्य भाजपा करती है।
ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता
कमलनाथ ने यह भी कहा कि मुझे ईडी और सीबीआई से कतई डर नहीं लगता क्योंकि मेरा रास्ता सच्चाई का रास्ता है 44 साल के मेरे राजनीतिक जीवन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता, 44 साल मुझे मेरे क्षेत्र की जनता ने वोट दिया है। कोई सांसद नहीं है देश में जो इतने चुनाव जीता हो, जितने मैं जीता हूं। मैं हिंदू हूं। मैं गर्व से कहता हूं कि हिंदू हूं। मैं बेवकूफ नहीं हूं।
