फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Villagers protest against PM Mitra Textile Park, in front of industry minister

Dhar: पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के विरोध में ग्रामीण, उद्योग मंत्री के सामने भी पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2023 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 01:21 PM IST
सार

उद्योगमंत्री दत्तीगांव सोमवार को वाघापाडा में रामदेवजी मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। ग्रामीणों को दत्तीगांव के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलने पर 10 गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए और टेक्सटाइल पार्क का विरोध करने लगे। 

विज्ञापन
Dhar: Villagers protest against PM Mitra Textile Park, in front of industry minister
विरोध करने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क का आदिवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। सोमवार को भी उद्योगमंत्री के वहां पहुंचने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने टेक्सटाइल पार्क का विरोध किया गया। जानकारी अनुसार उद्योगमंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सोमवार को वाघापाडा में रामदेवजी मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। ग्रामीणों को दत्तीगांव के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलने पर 10 गांव के सैकड़ों लोग पहुंच गए और टेक्सटाइल पार्क का विरोध करने लगे। विरोध करने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ग्रामीण मंत्री के वाहन को रोकने का प्रयास करते दिखायी दे रहे हैं, वहीं भाजपा के दो नेता ग्रामीणों को वाहन के सामने आने से रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, अमर उजाला वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधानसभा क्षेत्र के पश्चिम क्षेत्र में 1563 एकड़ भूमि को पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के लिए चयनित करने का आदिवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। टेक्सटाइल पार्क के लिए 10 गांव के एक हजार लोग बेघर होकर दाना पानी के लिए मोहताज हो जाएंगे। जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आदिवासियों ने टेक्सटाइल पार्क का विरोध करते हुए बदनावर नगर में रैली निकाली थी। प्रोजक्ट निरस्त नहीं करने पर आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन करने की बात भी कही थी।

पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के लिए भूमि चयन पर वर्तमान में भैसोला, घनेरा, गरवाडा, खेडा, बागापाडा, ढोलीकुआं, खाखरोडा, खोकडी सहित 10 गांव प्रभावित होंगे। इन गांवों में एक हजार से अधिक लोगों के मकान बने हैं। साथ ही खाली पड़ी भूमि पर बरसों से लोग खेती कर गुजार कर रहे हैं। गरीब आदिवासियों के आजीविका का एक मात्र साधन यह जमीन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed