फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar: Opposition to burning of toxic waste of Union Carbide in Pithampur, Congress protest

Dhar: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने का विरोध, पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का धरना

Sun, 22 Dec 2024 05:10 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

कांग्रेस ने पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने के विरोध में धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर जनता के स्वास्थ्य की अनदेखी और स्वार्थ के लिए काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Dhar: Opposition to burning of toxic waste of Union Carbide in Pithampur, Congress protest
पीथमपुर में यूका का कचरा निपटान का विरोध करने जुटे कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार जिले के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। इस धरने का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया, जिसमें कई कांग्रेस विधायक और स्थानीय नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन


भोपाल गैस त्रासदी का कचरा कोर्ट के आदेश के बाद पीथमपुर में जलाए जाने की संभावना को लेकर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस का आरोप है कि यह कदम पीथमपुर और आसपास के इलाकों के लिए घातक साबित होगा, जिससे इंदौर के यशवंत सागर तालाब का पानी दूषित हो सकता है और इसके कारण आसपास के सौ किलोमीटर क्षेत्र में प्रदूषण फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा कि यह जलाने का फैसला बड़ा अपराध है और यह पीथमपुर के निवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता के स्वास्थ्य की चिंता किए बिना जमीनों की हेरा-फेरी और अपने स्वार्थ के लिए काम कर रही है।

पटवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति नहीं कर रही है, बल्कि यह धरना स्थानीय लोगों की भलाई के लिए है और कांग्रेस इसका विरोध निरंतर जारी रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed