{"_id":"652a7f9e94bc9478e90f50d7","slug":"dhar-news-since-20-years-shraddha-has-been-offered-for-peace-of-martyrs-on-sarva-pitru-moksha-amavasya-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: 20 साल से सर्व पितृ मोक्ष अमावस पर राष्ट्र के ज्ञात-अज्ञात शहीदों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध तर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: 20 साल से सर्व पितृ मोक्ष अमावस पर राष्ट्र के ज्ञात-अज्ञात शहीदों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध तर्पण
Sat, 14 Oct 2023 05:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:16 PM IST
सार
Dhar News: मध्यप्रदेश के धार जिले में 20 साल से सर्व पितृ मोक्ष अमावस पर राष्ट्र के ज्ञात-अज्ञात शहीदों की आत्म शांति के लिए अनूठा श्राद्ध तर्पण किया जा रहा है। अमर क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की आरती भी उतारी गई।
विज्ञापन
शहीदों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध तर्पण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार के बदनावर में विगत 20 साल से लगातार देश भर के ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्राद्ध पक्ष की सर्व पितृ अमावस पर मोक्ष के लिए महातर्पण का आयोजन किया जाता रहा है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में इस साल भी बदनावर स्थित शहिद गैलरी पर हर साल की तरह इस साल भी सर्व पितृ मोक्ष अमावस के दिन नागेश्वर मंदिर के पवित्र कुंड में बड़ी संख्या में देश भक्त श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के पश्चात सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए सूर्य देव को अर्घ चढ़कर महातर्पण किया गया। इसके पश्चात हवन पूजन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इस दौरान अमर क्रांतिकारी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारत माता की आरती भी उतारी गई। शहिद गैलरी के संस्थापक शेखर यादव ने बताया, विगत 20 साल से लगातार अपने साथियों के साथ आयोजन करते आ रहे हैं, जिसका मकसद राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन करते हुए उनके मोक्ष की कामना करना है।
विज्ञापन
संस्थापक ने कहा, वे हमारे लिए सदैव पूज्यनीय हैं। वहीं, आयोजन में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और आमजन राष्ट्र भक्तों ने भाग लिया।
