{"_id":"676aea2531550a906b0487b5","slug":"dhar-news-driver-dies-after-being-burnt-alive-in-car-fire-driver-was-stuck-in-car-during-accident-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: कार में आग लगने से जिंदा जलकर चालक की मौत, हादसे के दौरान गाड़ी में फंसा था ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: कार में आग लगने से जिंदा जलकर चालक की मौत, हादसे के दौरान गाड़ी में फंसा था ड्राइवर
Tue, 24 Dec 2024 10:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 24 Dec 2024 10:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार जिले में हादसा हुआ है। एक कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जली हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में धार जिले के मनावर तहसील अंतर्गत ग्राम कोसवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन में लगी आग के चलते वाहन चालक कार में ही जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सिंघाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैगनआर कार क्रमांक MP-09 VD-1076 जो निसरपुर के नागूलाल प्रजापत के नाम रजिस्टर्ड है। सिंघाना से गनपुर की ओर जा रही थी। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गई, जिसमें कार में सवार निसरपुर निवासी निलेश नामक युवक की कार में जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने कार चालक को बचाने की कोशिश भी की, परंतु वे नाकाम रहे और कार के अंदर ही भीषण आग के चलते कार चालक की जलकर मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
