{"_id":"65d47b4bd4f9bb5a1101dad3","slug":"dhar-municipal-corporation-employee-shot-dead-entered-office-and-opened-fire-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar: नपा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, दफ्तर में घुसकर किया फायर, आरोपी के बेटे को नौकरी से निकालने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar: नपा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, दफ्तर में घुसकर किया फायर, आरोपी के बेटे को नौकरी से निकालने पर विवाद
Tue, 20 Feb 2024 03:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:43 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के धार जिले में नगर पालिका कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दफ्तर में घुसकर आरोपी ने कर्मचारी को गोली मारी।
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के मनावर में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका मनावर के एक कर्मचारी को एक हमलावर द्वारा नगर पालिका में ही घुसकर पिस्तौल से गोली मार दी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और नगर पालिका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत वहां मौजूद कर्मचारी मनावर के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बड़वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना के विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनावर नगर पालिका के कर्मचारी महेंद्र त्रिवेदी को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास नगर पालिका के अंदर घुसकर नरेंद्र ढोली नामक आरोपी ने गोली मार दी, जिससे महेंद्र त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा गंभीर घायल महेंद्र त्रिवेदी को तुरंत ही मनावर के शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पर ड्यूटी डॉक्टर सुनील कुमार देसाई द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बड़वानी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बड़वानी अस्पताल में उपचार के दौरान महेंद्र त्रिवेदी की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद मनावर थाना पुलिस और अधिकारियों का दल भी मौके पर पहुंचा।मौके पर पहुंचे मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि नगर पालिका मनावर के कर्मचारी महेंद्र उर्फ छोटू त्रिवेदी को नरेंद्र ढोली नामक आरोपी द्वारा गोली मार देने की घटना हुई है, जिसमें आरोपी फरार है। वहीं, कर्मचारी की मौत हो गई है। पूरी घटना के पीछे आरोपी के बेटे को नौकरी से निकालने और मृतक व आरोपी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस फिलहाल जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने और पूरे मामले में जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन
