{"_id":"64c50038e9a83cc9e806be88","slug":"dhar-due-to-good-rains-the-rivers-and-streams-are-in-spate-the-fields-are-submerged-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain In Dhar: अच्छी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर, खेत-खेलिहान हुए जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain In Dhar: अच्छी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर, खेत-खेलिहान हुए जलमग्न
Sat, 29 Jul 2023 05:44 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 29 Jul 2023 05:44 PM IST
सार
धार जिले में शुक्रवार को दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश के चलते अमझेरा के आसपास का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। अनेक स्थानों पर नदी-नाले उफान पर चल रहे हैं। किसानों के खेत जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
बारिश के चलते जलमग्न अमझेरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में बीते शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के चलते अमझेरा और आसपास के क्षेत्रों में जमकर मेघ बरसे, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं। अचानक पानी भरने से मंदिर गए श्रद्धालुओं को मानव श्रृंखला बनाकर किनारे पहुंचाया। दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश के चलते प्रसिद्ध झरने अपने वेग के साथ बहने लगे।
विज्ञापन
ऐसे में कई लोग खेतों और मंदिर में होने की वजह से बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें अन्य लोगों की सहायता से मानव श्रृंखला बनाकर बमुश्किल बाहर निकाला गया। ऐसी मूसलाधार बारिश से अमझेरा के मांगोदिया और भुतिया नाले उफान पर आ गए, जिसके कारण कुमार गड्ढ़े के पास फतियापुरा मांगोद मार्ग पुरी तरह से अवरूद्ध हो गया। जहां रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के लिए गये श्रद्धालु बाढ़ का पानी आने से फंस गये, जिन्हें स्थानीय लोगों सहायता से हाथों का सहारा देकर चेन बनाकर निकाला।
विज्ञापन
वहीं, अमझेरा के मनावर माँगोद मार्ग पर खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित तालाब भी वेग वान होकर उफन गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरजन पहुंचे। पानी का वेग देखकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। झमाझम बारिश के चलते बख्तावर जलाशय, अमका-झमका तीर्थ का कुण्ड एवं अन्य जलस्त्रोत भी लबालब भर गए। किसानों ने भी जलाशयों और तालाबों के भर जाने से राहत की सांस ली। किसानों ने मूसलाधार बारिश के चलते आने वाले समय में अच्छी फसल होने की उम्मीद की।
विज्ञापन
