फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar Road Accident News: Fire Broke Out After Two Vehicles Collided, Two People Died

Road Accident in Dhar: धार में टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

Sat, 11 Mar 2023 12:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 12:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार को जोरदार हादसा हुआ है। हादसे में दो वाहन आपस में टकरा गए और दोनों में आग लग गई। इस दौरान आग में दो लोगों के जिंदा जलने की सूचना है।

विज्ञापन
Dhar Road Accident News: Fire Broke Out After Two Vehicles Collided, Two People Died
दो लोग जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के धार जिले में शनिवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एबी रोड के गणपति घाट पर अनियंत्रित ट्रॉला दो ट्रकों से टकरा गया। टक्कर के बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। आग में ट्रॉले में सवार चालक और परिचालक की जलने मौत हो गई।

हादसों के लिए कुख्यात हो चुके गणपति घाट पर शनिवार सुबह यह हादसा हुआ है। मार्बल से भरे ट्रॉले के ब्रेक फेल हो गए थे। ट्रॉला डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ की लेन में घुस कर दवाई और कार से भरे दो ट्रकों से टकरा गया। उसके बाद वाहनों में आग लग गई।

विज्ञापन
कूद कर बचाई जान
ट्रॉले में तीन लोग सवार थे। ब्रेक फेल होने के बाद एक व्यक्ति तो ट्रॉले से कूद गया, लेकिन चालक और क्लीनर केबिन में ही फंस गए। लोग उन्हें निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन कैबिन में आग लग गई और वे दोनों जिंदा जल गए। वाहनों में लगी आग को बुझाने के लिए मांडू, धार से भी दमकलें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed