फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP Panchayat Election: In Dewas, MLA's nephew lost the election of Sarpanch, Congress gains in the first phase, a setback to BJP

MP Panchayat Election: देवास में विधायक का भतीजा हारा सरपंच का चुनाव, पहले चरण में कांग्रेस को बढ़त, भाजपा को झटका

Sun, 26 Jun 2022 04:57 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 04:57 PM IST
सार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में देवास जिले के बागली, कन्नौद, खातेगांव विकासखंड में मतदान हुआ। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है। जिला पंचायत अध्य़क्ष अब कांग्रेस का बनना तय माना जा रहा है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
MP Panchayat Election: In Dewas, MLA's nephew lost the election of Sarpanch, Congress gains in the first phase, a setback to BJP
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत शनिवार को मतदान हुआ। देवास जिले की कन्नौद, बागली, खातेगांव विकासखंड में वोटिंग हुई। मतदान के बाद मतगणना हुई और शुरुआती रूझान देखकर कांग्रेस के चेहरे खिल गए। जिला पंचायत के 10 सदस्यों के लिए मतदान हुआ था जिसमें से 9 कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना है। इसी तरह जनपद पंचायत में भी कांग्रेस भाजपा से आगे रही है। भाजपा के खिलाफ नाराजगी कितनी है इसे इसी से समझा जा सकता है कि बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे के भतीजे सरपंच का चुनाव हार गए। विधायक के अन्य समर्थक भी हारे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के भतीजे कैलाश कन्नौजे बागली विकासखंड की ग्राम पंचायत पटाड़ीपाला से सरंपच पद का चुनाव लड़े थे। कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सोलंकी ने उनको हरा दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र सोलंकी के माता-पिता पिछले 13 वर्ष से उक्त ग्राम पंचायत से सरपंच थे। इस वर्ष बेटे को उम्मीदवार के रुप में खड़ा किया था। जिसने अपने प्रतिद्वंदी विधायक के भतीजे को हराकर जीत दर्ज की। इस ग्राम पंचायत से तीन उम्मीदवार मैदान थे। इसी तरह क्षेत्र की मिर्जापुर पंचायत में सरपंच पद के लिए रोचक मुकाबला हुआ। यहां कई अन्य प्रत्याशियों सहित सगे चाचा-भतीजे भी चुनाव मैदान में थे। जानकारी के अनुसार भतीजे मनीष जायसवाल ने चाचा हज्जू जायसवाल को 67 मतों से हराया। हज्जू जायसवाल दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों के संभावित परिणाम

पंचायत वार्ड 15
एना बी रमजान खान 975 वोट से विजयी
 जिला पंचायत वार्ड 09
रघुवीर राजेंद्र सिह बघेल 7000 से अधिक वोट से विजयी
 जिला पंचायत वार्ड 18
कोमल राजवीर कुड़िया लगभग 2000 से अधिक वोट से विजयी
जिला पंचायत वार्ड 17
प्रीति रोहित बंडा वाला लगभग 5500 से अधिक वोट से विजयी
 जिला पंचायत वार्ड 14
अमानसिंह चौहान लगभग 8000 से अधिक वोट से विजयी
 जिला पंचायत वार्ड 11
कमल मसकोले लगभग 5000 से अधिक वोट से विजयी
 जिला पंचायत वार्ड 13
रमन मांगीलाल लगभग 10000 से अधिक वोट से विजयी
 जिला पंचायत वार्ड 12
गंगा बाई रामसिंह  लगभग 2600 से अधिक वोट से विजयी (कांग्रेस अधिकृत नही लेकिन कांग्रेस विचार धारा से जुड़े)
जिला पंचायत वार्ड 16
रामभरोसे बाई मोहन लाल लगभग 2500 से अधिक वोट से विजयी

(कांग्रेस द्वारा उपलब्ध आंकड़े, अधिकृत परिणाम अभी आना शेष है। ये संभावित परिणाम है। इन्हीं के आधार पर कांग्रेस मानकर चल रही है कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का बनना तय है क्योंकि जिला पंचायत के 18 वार्डों में से 9 पर कांग्रेस की जीत बताई जा रही है।) 
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर जिला औऱ जनपद पंचायत सदस्यों के परिणामों में भी कांग्रेस आगे रही। पहले चरण के ये चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए राहत लेकर आए हैं। अधिकृत घोषणा अभी नहीं हुई है  लेकिन संभावित परिणामों को देखकर यह माना जा रहा है कि जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा रहेगा। खातेगांव, बागली और कन्नौद जनपद भी कांग्रेस के खाते में जा रही है। बता दें कि पहले चरण में 25 जून को देवास जिले की बागली, खातेगांव, कन्नौद विकासखंड में मतदान हुआ था। 10 जिला पंचायत सदस्य, 73 जनपद पंचायत सदस्य, 275 सरपंच और 4380 पंच पदों के लिए मतदान हुआ था। मत पत्र से वोटिंग हुई। मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें शुरुआती रूझान सामने आ गए। मतगणना 14-15 जुलाई को होगी। इधर सोशल मीडिया पर कांग्रेस की ओर से जीत का दावा किया गया। कांग्रेस की मानें तो दस में से 9 जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के बन रहे हैं वहीं बागली, कन्नौद, खातेगांव तीनों विकासखंडों में कांग्रेस जीत रही है। कहा जा रहा है कि भाजपा के प्रभाव वाली कई सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।


इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का कहना है कि अभी पूरे परिणाम नहीं आए हैं। कार्यकर्ताओं औऱ जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करेंगे। हम आकलन कर रहे हैं। अगले चरण के लिए मेहनत करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि हमारी रणनीति और कुशल नेतृत्व क्षमता का यह परिणाम है कि हमने शुरुआती दौर में ही बढ़त बना ली है। अगले चरण में भी बढ़त बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed