फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Woman files rape case against her own husband

Damoh News: महिला ने दो माह पहले जिसे माना पति, उस पर ही दर्ज करा दिया दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 02:59 PM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला ने दो माह पहले जिस युवक के साथ भागकर शादी की थी और उसे ही अपना पति माना था, उस पर ही महिला के द्वारा दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज करा दिया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही अन्य लोगों को सहयोगी मानते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman files rape case against her own husband
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेंदूखेड़ा थाने अतर्गत एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवती दिसंबर 2023 में एक युवक के साथ भाग गई थी। युवती की खोजबीन के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जनवरी 2024 को युवती को उस युवक के साथ बरामद कर लिया था। थाने में युवती ने कहा था कि वह बालिग है और उसी युवक के साथ उसने शादी कर ली है, शादी का प्रमाण पत्र भी दिखाया। पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। कुछ समय पहले महिला अपने मायके पहुंची और परिजनों के साथ थाने जाकर अपने पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया, साथ ही तीन अन्य लोगों को भी सहयोग करने पर आरोपी बनवा दिया।

विज्ञापन


एक गिरफ्तार तीन की खोजबीन
महिला ने जिस थाने में युवक को अपना पति माना था, उसी थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कराया। रविवार को आरोपी पति को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया। पूरे मामले में तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान ने बताया कि महिला दो माह पहले भागी थी और जनवरी माह में पुलिस ने उसे बरामद किया था, लेकिन एक माह बाद महिला ने दमोह एसपी के पास लिखित शिकायत की थी। जिसमें पति पर दुष्कर्म करने की बात कही थी। उसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद 21 मार्च को तेंदूखेड़ा थाने में पति पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed