फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Drunk Woman Creates Ruckus At Damoh Railway Station, MP News Live Updates

Damoh News: दमोह रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर महिला ने मचाया उत्पात, यहां-वहां भागते नजर आए यात्री

Mon, 08 Jul 2024 02:12 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:12 PM IST
सार

दमोह रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। लोग भी यहां-वहां भागते नजर आए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन
Drunk Woman Creates Ruckus At Damoh Railway Station, MP News Live Updates
हंगामा करती महिला

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। इससे यात्री यहां-वहां भागते नजर आए। काफी देर तक यह महिला नशे में उधम मचाती रही। पुलिस पहुंची तो उसे परिसर से बाहर निकाला गया। रेलवे स्टेशन परिसर में आए दिन शराबी इसी तरह घूमते रहते हैं। जीआरपी व आरपीएफ पुलिस के जवान नदारद रहते हैं।

विज्ञापन


दमोह रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां यात्रियों की सुरक्षा हर समय खतरे में बनी रहती है। रविवार रात स्टेशन परिसर में एक महिला ने शराब पीकर जमकर हंगामा मचाया। काफी देर तक महिला गाली-गलौज करती रही। स्टेशन पर तैनात अमला वहां नहीं पहुंचा। इससे स्टेशन पर मौजूद यात्री भयभीत रहे। हालांकि, बाद में आरपीएफ का अमला मौके पर पहुंचा। वह महिला अपने बच्चे को पटकने की धमकी देने लगी, जिससे अमला देखता रहा। कुछ देर बाद उसे वहां से भगाया। इससे पहले भी दिनदहाड़े एक तांत्रिक ने स्टेशन पर ढाई माह के बच्चे और उसके माता,पिता के साथ मारपीट की थी, जिसमें बच्चे की मौत भी हो गई थी। तब भी पुलिस की निष्क्रियता का मामला उठा था। 
विज्ञापन


स्टेशन परिसर में आसामाजिक तत्वों का दिन भर जमावड़ा रहता है। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। रात के समय प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो पर सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसके बाद भी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी दिन इसी तरह की घटनाएं फिर से सामने आ सकती हैं। दमोह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ थाना एवं जीआरपी चौकी बनी हुई है। स्टेशन के बाहर कोतवाली पुलिस के जवान भी तैनात रहते है, लेकिन यहां पदस्थ अमला केवल ट्रेनों की आवाजाही के समय ही नजर आता है। इस प्रकार शराब के नशे में लोग यात्रियों को परेशान करते हैं। आरपीएफ चौकी प्रभारी जेडी मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। आगे भी उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed