{"_id":"66489061b8af68ef12075b79","slug":"unknown-thieves-stole-the-silver-eye-and-ornaments-from-the-statue-of-hanuman-ji-a-few-steps-away-from-the-police-station-damoh-news-c-1-1-noi1223-1710202-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: कोतवाली से चंद कदम दूर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी की आंख और श्रृंगार चुरा ले गए अज्ञात चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: कोतवाली से चंद कदम दूर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी की आंख और श्रृंगार चुरा ले गए अज्ञात चोर
Sat, 18 May 2024 07:26 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 07:26 PM IST
सार
मंदिर के बाजु से ही बहुत सारी दुकानें संचालित होती हैं, जहां 12 बजे रात तक लोगों की भीड़ रहती है। इसके बाद ही किसी अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़ा और प्रतिमा पर लगी चांदी की आंखें और कुछ अन्य चांदी के श्रृंगार के साथ दान चोरी कर ली।
विज्ञापन
मंदिर के पास खड़ी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह कोतवाली क्षेत्र के बैंक चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार रात चोरी की घटना घटित हुई है। अज्ञात चोर चांदी की आंखें और कुछ सामग्री चुरा ले गए। रात में राहगीरों ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो डायल 100 को सूचित किया।
विज्ञापन
बता दें, जिस मंदिर में यह घटना हुई है वह शहर के बीचों बीच सड़क किनारे है और चंद कदमों की दूरी पर कोतवाली थाना है और रात और दिन यहां से पुलिस का निकलना होता है। इसके बाद भी अज्ञात चोर बिना किसी डर के चोरी की घटना को अंजाम दे गए। हनुमान मंदिर के सामने ही सड़क के दूसरी तरफ शारदा माता का मंदिर भी है। यहां भी श्रद्धालु दोनों टाइम मंदिर आते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बैंक चौराहे पर सड़क किनारे हनुमान मंदिर है। जहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर के बाजु से ही बहुत सारी दुकानें संचालित होती हैं, जहां 12 बजे रात तक लोगों की भीड़ रहती है। इसके बाद ही किसी अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़ा और प्रतिमा पर लगी चांदी की आंखें और कुछ अन्य चांदी के श्रृंगार के साथ दान पेटी से राशि चुरा ले गया।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ लोग वहां से निकले तो लाइट में मंदिर का ताला टूटा दिखाई दिया, जिसके बाद डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई और रात में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद पुलिस चली गई और शनिवार सुबह फिर मंदिर जाकर चोरी गई सामग्री की जानकारी लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
