फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two bears entered the urban area of Damoh and created ruckus, attacked humans as well as cattle

Damoh News: दमोह के शहरी क्षेत्र में घुस आए दो भालू, मचाया कोहराम, मवेशी और इंसानों पर किया हमला

Thu, 18 Apr 2024 12:52 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 12:52 PM IST
सार

दो भालू दमोह के रिहायशी इलाके में घुस आए थे। उन्होंने खूब कोहराम मचाया। मवेशियों पर हमला किया। इंसानों को भी निशाना बनाया। 

विज्ञापन
Two bears entered the urban area of Damoh and created ruckus, attacked humans as well as cattle
अस्पताल में मोजूद बुजुर्ग

विस्तार

दमोह के तेंदूखेड़ा शहरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक दो भालू आ गए जिन्हें देखते ही लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। भालुओं ने इंसानों के साथ मवेशियों पर हमला कर दिया। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। वन विभाग ने भालू की खोज शुरू कर दी।

विज्ञापन


तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र में जंगली जानवरों की भरमार है। अब यह जंगल से निकलकर रहवासी इलाकों में आने लगे हैं। सुबह दो भालू जंगली क्षेत्र भटरिया मार्ग से तेंदूखेड़ा नगर में पहुंचे। गौशाला की झोपड़ी में मोजूद चौकीदार लक्ष्मण लोधी, 65 वर्ष, पर हमला कर दिया। शरीर पर कई जगह भालू ने काटकर उसे घायल कर दिया। पास ही में खड़े लक्ष्मण के सात वर्षीय नाती सुभाष लोधी पर हमला किया। भालू बच्चे के सिर पर लिपटा। जब दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तो भालू भाग गया बुजुर्ग ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। वह झोपडी में बैठा था। तभी भालू अचानक आ गया। उसके साथ उसके नाती पर हमला करके घायल भाग गया। इन दोनों के अलावा 65 वर्षीय महिला को भी भालू ने गंभीर रूप से घायल किया है। घटना के समय महिला शौच के लिए गई थी। महिला के सिर, हाथ, पैर कमर में भालू के दांत के निशान हैं। घायल महिला दुर्गा यादव ने बताया कि वह मंडी के पास थी, उसी समय भालू ने हमला कर दिया। चिल्लाने के बाद महिला को भालू छोड़कर भागा।
विज्ञापन


दो भालुओं ने बोला हमला
सुबह पांच बजे के करीब एक युवक नगर से अपने ईट के भट्टे पर जा रहा था, उसे दोनों भालू भटरीया मुख्य मार्ग से नगर की ओर आते दिखे। वह छिप गया और दोनों भालू नगर की मुख्य सड़क से रहवासी क्षेत्र की तरफ चले गए। भालुओं को देख युवक ने इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दी और घर लौट गया। मंडी के चौकीदार ने बताया कि भालू जोड़े में थे। एक मंडी परिसर में घुसा। दूसरा मुख्य मार्ग से आगे निकल गया। मंडी के चौकीदार ने बताया कि उसके पास वनकर्मियों का नंबर नहीं था इसलिए घटना की सुचना उसने मीडिया को दी। भालू ने तीन लोगों पर हमला किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। घर के सामने बंधी गाय पर भी हमला किया। उसके बाद भालू कहां चले गए, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन अमला तलाश रहा है भालुओं को 
जानकारी लगते ही तेंदूखेड़ा वन अमला पहले मौके पर पहुंचा। उससे पहले भालू भाग चुके थे। बाद में वन अमला स्वास्थ केंद्र गया जहां घटना के बारे में घायलों से जानकारी ली। उन्हें तत्काल मिलने वाली सहायता राशि देकर बेहतर उपचार कराने की बात कही। घायल बुजुर्ग और नाती को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया। तेंदूखेड़ा रेंजर मेघा पटेल ने बताया कि वन अमला भालुओं की तलाश कर रहा है। घायलों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed