फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The water tank built on the hill has been turned into a selfie point

Damoh News: पहाड़ी पर बनी पानी की टंकी को बना लिया सेल्फी पॉइंट, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही

Sat, 27 Jul 2024 04:14 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:14 PM IST
सार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह नगर पालिका की लापरवाही है। पानी की टंकी पर कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मौजूद रहना चाहिए। नगर पालिका प्रभारी सीएमओ ऋतु पुरोहित का कहना है कि वह टंकी पर चढ़ने वालों पर रोक लगाएंगी।  

विज्ञापन
The water tank built on the hill has been turned into a selfie point
टंकी पर सेल्फी लेते युवा

विस्तार

दमोह शहर में पानी की सप्लाई के लिए नगर पालिका द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में कुछ टंकियां बनाई गई हैं, जहां से आसपास के वार्डों में पानी सप्लाई होता है। इन टंकियों पर चढ़कर कुछ युवा सेल्फी ले रहे हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है। पहाड़ के ऊपर बनी इन टंकियों की ऊंचाई काफी अधिक है और थोड़ी-सी लापरवाही युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। नगर पालिका प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि युवाओं ने इन टंकियों को सेल्फी पॉइंट बना लिया है। शाम होते ही बड़ी संख्या में युवा और नाबालिग यहां आकर सेल्फी लेते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम ऐसा ही एक नजारा इंदिरा कॉलोनी में देखा गया जब कुछ युवा पहाड़ी पर बनी पानी की टंकी पर चढ़कर सेल्फी ले रहे थे। आसपास के लोग उन्हें नीचे उतरने के लिए कह रहे थे। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सिविल वार्ड नंबर दो, इंदिरा कॉलोनी की पहाड़ियों पर बनी पानी की टंकी से सभी घरों में जल सप्लाई की जाती है। शुक्रवार शाम कुछ युवा पहाड़ी पर बनी इस टंकी पर चढ़कर मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। यदि किसी का पैर फिसल जाता तो इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नगर पालिका की लापरवाही है। पानी की टंकी पर कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मौजूद रहना चाहिए ताकि यहां आने वाले युवाओं को टंकी पर चढ़ने से रोका जा सके। नहीं तो किसी दिन कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। नगर पालिका प्रभारी सीएमओ ऋतु पुरोहित का कहना है कि वह टंकी पर चढ़ने वालों पर रोक लगाएंगी। कोतवाली टीआई आनंद सिंह का कहना है कि यदि इस प्रकार की शिकायत आएगी तो पुलिस भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed