फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The trolley carrying iron rods from Hyderabad overturned, a race broke out to loot diesel

Damoh News: हैदराबाद से लोहे का सरिया लेकर आ रहा ट्रॉला पलटा, डीजल लूटने की मची होड़

Fri, 14 Jun 2024 12:20 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:20 PM IST
सार

हैदराबाद से लोहे का सरिया लेकर दमोह आ रहा एक ट्रॉला सांगा और कंसा गांव के बीच अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके बाद वहां डीजल लूटने की होड़ मच गई। 

विज्ञापन
The trolley carrying iron rods from Hyderabad overturned, a race broke out to loot diesel
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत कंसा गांव के समीप गुरुवार सुबह लोहे के सरिया से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया और चक्के ऊपर हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो सड़क पर बह रहे डीजल को लूटने की होड़ लग गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से चलता किया। मामले को जांच में लिया।

विज्ञापन


घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि ट्राला हैदराबाद से लोहे का सरिया लेकर दमोह की ओर आ रहा था। सूरज निकलने के पहले सांगा और कंसा गांव के बीच अंधे मोड़ पर यह ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डीजल टैंक फूटने से जो डीजल बह रहा था उसे अपने बर्तनों में भरने लगे। घटना के समय ट्रॉला में चालक और परिचालक सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने डीजल लूटने वाले लोगों को भगाया और ट्रॉला को सड़क से हटाकर थाने में रखवाया। गनीमत रही कि चालक और परिचालक सुरक्षित है। जिस प्रकार से ट्राला पलटा है, उसे देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed