{"_id":"667d16effc1004fa2c05f89f","slug":"the-stream-of-water-consecrates-jharkhandi-mahadev-for-12-months-the-place-is-in-the-forest-75-km-from-damoh-damoh-news-c-1-1-noi1223-1834880-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: पानी की जलधारा झरखंडी महादेव का 12 महीने करती है अभिषेक, दमोह से 75 किमी दूर जंगल में है स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: पानी की जलधारा झरखंडी महादेव का 12 महीने करती है अभिषेक, दमोह से 75 किमी दूर जंगल में है स्थान
Thu, 27 Jun 2024 08:51 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:51 PM IST
सार
पानी की जलधारा झरखंडी महादेव का 12 महीने अभिषेक करती है। दमोह से 75 किमी दूर जंगल में स्थित है यह स्थान।
विज्ञापन
शिवलिंग के ऊपर गिर रही जलधारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिला मुख्यालय के हटा ब्लॉक में पत्थर पर उकेरा हुआ शिवलिंग है। यहां भगवान शिव का अभिषेक 12 महीने पानी की जलधारा से होता है। जंगल में स्थापित इस स्थान के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। लेकिन यह ऐसा स्थान है, जहां एक बार आने के बाद वापस जाने का मन नहीं करता।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते जिले के अधिकांश जल स्त्रोतों में नाममात्र का पानी बचा है और बारिश न होने के चलते यह जलस्रोत भी सूखते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर हटा विकास खंड में जंगल के अंदर झरखंडी नामक सिद्ध स्थान है। यहां पर चट्टान के बीच से पानी की जलधारा पत्थर पर उकरे स्वयं भू शिवलिंग के ऊपर निरंतर गिर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार यह जलधारा 12 माह ऐसे ही अविरल रूप से बहती रहती है। जो शिवपिंडी का जलाभिषेक करती है। पुरातत्व विभाग के परिचायक डॉ. सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि यह स्थान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित भिलोनी किले के पास है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है। बारिश में चारों ओर फैली हरियाली यहां की खूबसूरती को चार-चांद लगा देती है।
विज्ञापन
इस स्थान के बारे में लोगों को जानकारी कुछ कम है, लेकिन जो भी इस स्थान को देखकर आता है रोमांचित जरूर होता है।
