फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The couple's bike went out of control and hit a tree

Damoh News: जबलपुर से इलाज करवा कर लौट रहे दंपती की बाइक पेड़ से टकराई, पति की मौत; पत्नी गंभीर

Sun, 13 Apr 2025 09:17 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 09:17 PM IST
सार

दमोह जिले के कंसा गांव के पास बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए। जबलपुर से लौटते समय सड़क पर पत्थर बचाते हुए उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। पति प्रतीक असाटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
The couple's bike went out of control and hit a tree
घटनास्थल पर पड़ी बाइक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत सोमवार शाम कंसा गांव के समीप बाइक सवार दंपती पेड़ से टकराकर घायल हो गए। पति पत्नी जबलपुर से इलाज कराकर लौट रहे थे। डायल 100 ने दोनों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया और पत्नी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


घटना के बारे में मृतक प्रतीक पिता मुन्ना असाटी (35) की पत्नी आशा असाटी ने बताया दोनों दमोह के जुझार गांव के निवासी हैं। रविवार सुबह दोनों इलाज के लिए जबलपुर गए थे। वहां से शाम को तेजगढ़ मार्ग से होकर घर जा रहे थे, लेकिन जैसे ही जंगली क्षेत्र के समीप कंसा गांव पहुंचे अचानक मुख्य मार्ग पर कुछ पत्थर पड़े थे। उन्हें बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। पति बेहोश हो गए और वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को सूचना दी और दोनों को तेंदुखेड़ा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक प्रतीक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे सड़क पर पड़े पत्थरों को बचाने में भी काबू में नहीं आई और पेड़ से टकरा गई। प्रधान आरक्षक रघुराज ने बताया कि घटना कंसा के समीप की है। बाइक पेड़ से टकराई थी। पति, पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया पत्नी सुरक्षित है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद मृतक के गांव में मातम पसरा है क्योंकि सुबह दोनों यह कहकर घर से निकले थे कि शाम को सुरक्षित तरीके से घर पहुंच जाएंगे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed