फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Murder by beheading in Gugrakala revealed husband had murdered wife suspecting illicit relationship

Damoh Crime: गूगराकला में गर्दन काटकर हत्या करने का खुलासा, पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने किया था मर्डर

Tue, 30 Apr 2024 03:23 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 03:23 PM IST
सार

दमोह के गूगराकला गांव में गर्दन काटकर हत्या करने के मामले का खुलासा हुआ है। पत्नी से मृतक के अवैध संबंध के शक में पति ने हत्या की थी।

विज्ञापन
Damoh Murder by beheading in Gugrakala revealed husband had murdered wife suspecting illicit relationship
देव सिंह लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले में बटियागढ़ थाना के गूगराकला गांव में देव सिंह लोधी की गर्दन काटकर हत्या करने के बाद शव को जमीन में दफनाने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध होने के शक के चलते उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। मंगलवार को आरोपी गिरफ्तार हो गया, उसे न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


पथरिया एसडीओपी रघु केशरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया, सूरत सिंह पिता गुलाब सिंह लोधी निवासी ग्राम गूगराकला थाना बटियागढ़ द्वारा अपने भाई 30 वर्षीय देव सिंह लोधी के 23 मार्च से गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर खोजबीन शुरू कर दी। एक महीने बाद 28 अप्रैल को ग्राम गूगराकला में महेंद्र गौड़ के बाड़े में बदबू आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में खुदाई करवाई तो मृतक देव सिंह पिता गुलाब सिंह लोधी का बिना सिर का शव मिला। पुलिस ने जमीन से शव के कई टुकड़े बरामद किए, लेकिन गर्दन नहीं मिली। तत्काल ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी को जानकारी दी गई। उनके निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की विवेचना के दौरान सामने आया कि 23 मार्च को आरोपी महेंद्र गौड़ निवासी गूगराकला द्वारा मृतक देव सिंह लोधी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। चाकू से गर्दन काटकर जंगल में छिपा दिया और धड़ को अपने बाड़े में गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया। आरोपी को शक था कि मृतक देव सिंह के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं और उसी शक के चलते उसने हत्याकांड को अंजाम दे दिया।


आरोपी महेंद्र पिता गुलजार सींग गौड़ 32 निवासी ग्राम गूगराकला थाना बटियागढ़ पर धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया। बताया यह भी जा रहा है कि मृतक का कुछ समय बाद विवाह भी होने वाला था। लेकिन उसके पहले ही उसकी हत्या हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed