फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Strike of passenger buses in Sagar, operation of buses stopped from Damoh also, passengers upset

Damoh News: सागर में यात्री बसों की हड़ताल के बाद दमोह से भी बंद हुआ बसों का संचालन, यात्री परेशान

Thu, 13 Jun 2024 05:12 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:12 PM IST
सार

दमोह जिला बस ऑपरेटर के सचिव समीम कुरेशी ने बताया कि सागर में नए  बस स्टैंड से बसें चलाई जा रही हैं। इससे जिला बस ऑपरेटरों ने वहां हड़ताल की है। इससे दमोह से भी यात्री बसें सागर नहीं गई हैं।  

विज्ञापन
Strike of passenger buses in Sagar, operation of buses stopped from Damoh also, passengers upset
दमोह बस स्टैंड पर खड़ी सागर जाने वाली यात्री बसें

विस्तार

सागर में जिला बस ऑपरेटरों ने गुरुवार दोपहर अचानक से अनिश्चितकालीन हड़ताल शरू कर दी। इसका असर यह हुआ कि सागर से दमोह बसों का आना बंद हो गया। दोपहर दो बजे के बाद दमोह से कोई भी बस सागर की ओर रवाना नहीं हो सकी। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग सागर जाने के लिए स्टेशन रवाना हुए। कुछ लोगों ने निजी वाहनों से सागर का रास्ता पकड़ा। 

विज्ञापन


सागर जिले में अचानक बस ऑपरेटरों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने इसे गलत भी बताया। यदि पहले से सूचना दी जाती तो गुरुवार को सफर नहीं करते, लेकिन अचानक हड़ताल होने से वह परेशान हो गए। सागर जिले में पुराने बस स्टैंड से यात्री बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। नए बस स्टैंड से यात्री बसों का संचालन किया जा रहा है। इसका जिला बस यूनियन ने विरोध किया है। बसों को काफी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। यात्रियों को भी असुविधा हो रही है। इसके चलते सागर जिले के बस ऑपरेटरों ने गुरुवार दोपहर अचानक से यात्री बसों का संचालन बंद कर दिया। जब सागर से यात्री बसें दमोह नहीं पहुंची तब दमोह जिला बस ऑपरेटरों  को भी हड़ताल की जानकारी लगी। इसके बाद कुछ बसें गढ़ाकोटा तक गई, लेकिन उन्हें वहीं रोक दिया गया। उसके बाद से सागर की ओर जाने वाली सभी बसें दमोह बस स्टैंड पर खड़ी हैं। यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। दमोह जिला बस ऑपरेटर के सचिव समीम कुरेशी ने बताया कि सागर में बस ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे दमोह से भी यात्री बसें सागर नहीं जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह भी हड़ताल का समर्थन करते हैं क्योंकि नए बस स्टैंड से काफी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


जबलपुर तक के यात्री प्रभावित
सागर में बसों की हड़ताल से जबलपुर से सागर तक का यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित हो गया है। अधिकांश बसों का संचालन जबलपुर से सागर की ओर होता है। जब सागर से ही बस दमोह नहीं पहुंच रही है तो दमोह से जबलपुर के बीच ही बसों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed