फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Storm created havoc in Damoh, 11 KV line broke and there was a 9-hour blackout in 50 village

Damoh News: दमोह में आंधी का कहर, 11 केवी की लाइन टूटी तो 50 गांव में रहा 9 घंटे का ब्लैक आउट

Thu, 09 May 2024 02:59 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 09 May 2024 02:59 PM IST
सार

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले सनकुइया गांव के पास 11 केवी की बिजली लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई थी। जिससे सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और आसपास के करीब 50 गांव में नौ घंटे तक बिजली गुल रही। 

विज्ञापन
Storm created havoc in Damoh, 11 KV line broke and there was a 9-hour blackout in 50 village
सड़क पर डली बिजली लाइन

विस्तार

दमोह जिले में बुधवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी चलने के कारण हटा ब्लॉक के कुछ स्थानों पर पेड़ गिर गए तो एक जगह पर 11 केवी की लाइन टूट गई। इससे हटा तहसील के करीब 50 गांव में 9 घंटे का ब्लैक आउट रहा। लाइट नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, हल्की बारिश होने से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को राहत मिली। लेकिन,  गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण एक फिर गर्मी ने अपना असर दिखाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले सनकुइया गांव के पास 11 केवी की बिजली लाइन टूट कर सड़क पर गिर गई थी। जिससे सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और आसपास के करीब 50 गांव में नौ घंटे तक बिजली गुल हो गई। करंट के डर से लोगों ने यहां से आना-जाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना किया। इसके बाद लाइन सही करने का काम शुरू हुआ। इससे रात करीब दो बजे बिजली सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो सकी। इसी तरह बंधा गांव के ग्राम पंचायत भवन पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया जिससे भवन का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed