फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Stabbing of a passenger in Damoh railway station premises

Damoh News: रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री से चाकूबाजी, महिला से छेड़खानी करने रोका तो आरोपियों ने मारा

Tue, 07 May 2024 01:12 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 01:12 PM IST
सार

Damoh: दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार सुबह कुछ लोग एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। एक युवक ने रोका तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और भाग निकले। युवक बाहरी है और आरोपियों को नहीं पहचानता।

विज्ञापन
Stabbing of a passenger in Damoh railway station premises
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार सुबह कुछ लोग एक महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे। एक युवक ने रोका तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और भाग निकले। युवक बाहरी है और आरोपियों को नहीं पहचानता। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र में आने वाली बरखेड़ा गांव निवासी सल्कू अठया नाम के युवक को मंगलवार सुबह करीब 3 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल सल्कू ने बताया कि वह कटनी से ट्रेन में बैठकर दमोह आया था और स्टेशन के बाहर परिसर में खड़ा हुआ था। वहीं एक चाय की दुकान है, जहां वह चाय पी रहा था। थोड़ी देर बाद कुछ लोग आए और एक महिला से छेड़खानी करते हुए उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन


मैंने उन बदमाशों को मना किया तो उन लोगों ने आकर मुझपर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भाग गए। घायल का कहना है कि वह ना तो महिला को जानता है और ना ही आरोपियों को जानता है। कोतवाली पुलिस के पास अभी तक आरोपियों से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं है। हालांकि अस्पताल चौकी पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed