फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Sagar Commissioner and IG arrived to see the arrangements for PM Narendra Modi's arrival in Damoh

Damoh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 को आएंगे दमोह, व्यवस्थाएं देखने पहुंचे कमिश्नर और आईजी

Mon, 15 Apr 2024 06:02 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई है। सागर कमिश्नर और आईजी ने भी स्थिति का जायजा लिया। 

विज्ञापन
Sagar Commissioner and IG arrived to see the arrangements for PM Narendra Modi's arrival in Damoh
सभा स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी

विस्तार

दमोह लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी के समर्थन में आमसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रेल को दमोह आ सकते हैं। उनके आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को सागर कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र रावत और आईजी प्रमोद वर्मा दमोह पहुंचे। इमलाई गांव में बनाए जा रहे सभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


चार महीने में प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार दमोह आ रहे हैं। इसके पूर्व नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव के समय दमोह जिले के चारों प्रत्याशियों के समर्थन में इमलाई गांव में ही आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। अब दूसरी बार लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दमोह पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से पीएम का दौरे कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हैलीपेड का निरीक्षण भी आईजी और कमिश्नर ने किया। सभास्थल का जायजा लेते हुए समस्त प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed