{"_id":"668675dfb2cd1785910d4a99","slug":"roads-submerged-due-to-one-hour-of-rain-117-mm-of-rain-recorded-so-far-damoh-news-c-1-1-noi1223-1858056-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: एक घंटे की बारिश से दमोह की सड़कें हुई जलमग्न, कई जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: एक घंटे की बारिश से दमोह की सड़कें हुई जलमग्न, कई जगह जलभराव से बढ़ी परेशानी
Thu, 04 Jul 2024 04:37 PM IST
दमोह ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 04:37 PM IST
सार
दमोह में गुरुवार दोपहर ढाई बजे से बारिश शुरू हो गई और साढ़े तीन बजे तक एक सी रफ्तार से पानी बरसता रहा। सड़कें पानी से जलमग्न हो गई थीं और कई जगह जलभराव के हालात बने।
विज्ञापन
गांधी चौक में भरा पानी
विस्तार
दमोह में तीन बाद गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। इससे चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। एक जुलाई को बारिश होने के बाद थम गई थी, जिससे हल्की उमस और गर्मी शुरू हो गई थी और लोगों को कूलर चलाने पड़ रहे थे, लेकिन गुरुवार दोपहर ढाई बजे से बारिश शुरू हो गई और साढ़े तीन बजे तक एक सी रफ्तार से पानी बरसता रहा। सड़कें पानी से जलमग्न हो गई थीं और कई जगह जलभराव के हालात बने थे। इस तेज बारिश से उमस से राहत मिल गई है। वहीं, तापमान में भी गिरावट होने से हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।
दमोह में हुई तेज बारिश जिले में ओर कहीं नहीं हुई। यदि अन्य ब्लॉक की बात करें तो बारिश हल्के रूप में हुई। काफी तेज बारिश होने से गांधी चौक में जहां बरांडा गिरा था. वहां चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। बता दें कि इसके पहले 29 जून को पूरी रात भर रिमझिम बारिश हुई थी और एक ही रात में जिले में 225 एमएम यानी 8 इंच बारिश दर्ज हुई थी। उस दिन जिले के पटेरा में सबसे अधिक 77 एमएम बारिश दर्ज की गई और जिले के तेंदूखेड़ा में सबसे कम 7 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। जबकि अभी तक
कुल वर्षा 117 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है।