फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh: Retired Revenue Inspector got a shop under Sainik quota registered in the name of his daughter-in-law

Damoh News: नगर पालिका फर्जीवाड़ा, रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक ने अपनी बहू के नाम कराई सैनिक कोटे की दुकान

Wed, 19 Feb 2025 12:31 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 12:31 PM IST
सार

एक्स आर्मी मैन में आवंटित की जाने वाली दुकान राजस्व निरीक्षक ने अपनी बहू के नाम पर आवंटित कर दुकान की नस्ती गायब कर दी है। जिससे आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी करके नस्ती उपलब्ध कराने कहा है।

विज्ञापन
Damoh: Retired Revenue Inspector got a shop under Sainik quota registered in the name of his daughter-in-law
नगर पालिका कार्यालय

विस्तार

दमोह नगर पालिका में फिर नया घोटाला सामने आया है। इस बार यह घोटाला दुकान आवंटन में हुआ है। यहां सैनिक कोटा (एक्स आर्मी मैन) में आवंटित की जाने वाली दुकान एक राजस्व निरीक्षक ने अपनी बहू के नाम पर आवंटित कर ली। इतना ही नहीं, यह प्रक्रिया करने के बाद निरीक्षक ने दुकान की नस्ती ही गायब कर दी है। जिससे आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अब रिटायर्ड हो चुके राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी करके नस्ती उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक जयराम नोतानी नगर पालिका में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। अब वे रिटायर्ड हो गए हैं। उन्होंने ड्यूटी के दौरान टाउन हाल के गोल मार्केट में एक दुकान नंबर 24 अपनी पुत्र वधु के नाम पर दर्ज करा ली है। ये दुकान सैनिक कोटा की थी और इसे 2014 में भूतपूर्व सैनिक लक्ष्मी दुबे पति स्वर्गीय मानक लाल दुबे के नाम पर आवंटित किया गया था, लेकिन इसके बाद भी दस्तावेजों में हेराफेरी करके राजस्व निरीक्षक ने 2018 में यह दुकान पुत्रवधु के नाम दर्ज करा ली। शिकायतकर्ता अबरार खान ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर और सीएमओ से की थी।
विज्ञापन


शिकायत के बाद प्रभारी राजस्व अधिकारी ने नोतानी को मूल नस्ती उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। शिकायतकर्ता अबरार खान का कहना है यह दुकान सैनिक कोटे में आवंटित थी, लेकिन गलत तरीके से नामांतरण कर दिया गया। अब प्रशासन से उनकी मांग है कि दुकान का आवंटन रद्द किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा ने कहा जांच के आदेश दिए गए हैं, जो भी कर्मचारी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग चुके करोड़ों के घोटाले के आरोप
यह कोई पहला मामला नहीं है उसके पहले नगर पालिका में करीब 15 करोड़ रुपये घोटाले के आरोप लगे हैं, जिसमें झाड़ू और चूना बेचने वाले वेंडर सफाई वाहन तक शामिल थे। भुगतान की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन जांच में क्या हुआ अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed