फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Postmaster dies in collision with mini truck on Damoh Chhatarpur Highway, driver runs away leaving the vehicle

Damoh News: दमोह-छतरपुर हाईवे पर मिनी ट्रक की टक्कर से पोस्टमास्टर की मौत, वाहन छोड़कर भागा चालक

Mon, 15 Apr 2024 05:56 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह-छतरपुर हाईवे पर मिनी ट्रक की टक्कर से पोस्टमास्टर की मौत हो गई। लोगों का गुस्सा फूटते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। 

विज्ञापन
Postmaster dies in collision with mini truck on Damoh Chhatarpur Highway, driver runs away leaving the vehicle
पंचनामा कार्यवाई करती पुलिस

विस्तार

दमोह- छतरपुर हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के चंपत पिपरिया गांव के समीप सोमवार दोपहर बाइक से जा रहे पोस्टमास्टर को एक मिनी ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। पोस्टमास्टर रामप्रसाद अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारते ही चालक अपना ट्रक छोड़कर भाग निकला। 

विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी पोस्टमास्टर बाइक सहित दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि फुटेरा कलां निवासी रामप्रसाद पिता चिंमान अहिरवार, 57 वर्ष, को चंपत पिपरिया के पास एक मिनी ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों को सूचित किया गया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। मिनी ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामप्रसाद जब बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से मिनी ट्रक के चालक ने यह टक्कर मारी है। इससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed