फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police revealed the shooting incident that happened in a dispute over asking for petrol

Damoh News: पेट्रोल मांगने के विवाद में हुए गोलीकांड में चार गिरफ्तार, शुक्ला परिवार को फंसाने रची थी साजिश

Tue, 25 Feb 2025 11:12 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 25 Feb 2025 11:12 AM IST
सार

दमोह के हिनौता घाट में पेट्रोल विवाद पर हुए गोलीकांड की साजिश शुक्ला परिवार को फंसाने के लिए रची गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं। मुख्य साजिशकर्ता विक्रम लोधी ने पुराने विवाद के कारण यह षड्यंत्र रचा था।

विज्ञापन
Police revealed the shooting incident that happened in a dispute over asking for petrol
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत जेरठ चौकी क्षेत्र के हिनौता घाट में एक सप्ताह पहले पेट्रोल मांगने के विवाद पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन की तलाश जारी है।

विज्ञापन

पथरिया टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि घटना शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी, क्योंकि सिर्फ पेट्रोल के विवाद पर गोली चलाना असामान्य था। साइबर सेल की मदद से जांच में पता चला कि गोलीकांड की साजिश शुक्ला परिवार को फंसाने के लिए रची गई थी। मुख्य साजिशकर्ता विक्रम लोधी का शुक्ला परिवार से हत्या के मामले में विवाद चल रहा था। विक्रम ने सोचा कि अगर शुक्ला परिवार पर धारा 307 के तहत झूठा केस दर्ज हो जाएगा, तो वे समझौता करने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

योजना के अनुसार, 19 फरवरी को विक्रम ने हरिओम जाटव और दमोह के मागंज वार्ड के छह साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। उन्होंने झिरा गांव में क्रिकेट खेल रहे राजेंद्र शुक्ला की पहचान की। खेल के बाद, पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर राजेंद्र को रोका गया। विक्रम ने राजेंद्र की बाइक की चाबी निकाली और छोटू जाटव ने हरिओम जाटव को जांघ में गोली मार दी, ताकि झूठी कहानी गढ़ी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नत्थू लोधी, विशाल जाटव, शिवा अहिरवार और शुभम जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विक्रम लोधी, नवीन बौद्ध और हरिओम की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे षड्यंत्रों पर रोक लगाई जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed