फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Police action against stuntmen at Circuit House, many ran away leaving their vehicle

Damoh News: सर्किट हाउस पर स्टंटबाज मनचलों पर पुलिस की कार्रवाई, कई वाहन छोड़कर भागे

Sun, 12 May 2024 09:39 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2024 09:39 AM IST
सार

सर्किट हाउस पर सुबह और शाम सैकड़ों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। शाम को कई युवा यहां बाइक और कार लेकर पहुंचते हैं और मनचलों की तरह हरकत करते हुए स्टंट बाजी करते हैं। अब पुलिस ने इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Police action against stuntmen at Circuit House, many ran away leaving their vehicle
कार्यवाई करते पुलिस कर्मी

विस्तार

दमोह के जटाशंकर के समीप सर्किट हाउस पर शाम के समय कई मनचले युवा बाइक और कार के साथ स्टंट बाजी करते हैं। जिससे यहां घूमने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। शनिवार शाम एसपी के निर्देश पर जब यहां कोतवाली पुलिस अचानक पहुंची तो हड़कंप के हालात बन गए। पुलिस के द्वारा यहां चालानी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


बता दें सर्किट हाउस पर सुबह और शाम सैकड़ों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। सुबह के समय सबसे ज्यादा अधिकारी वर्ग के लोग रहते हैं और शाम के समय शहर के प्रबुद्धजन और महिलाओं के साथ युवतियां भी टहलने के लिए आती हैं। इस दौरान कई युवा यहां बाइक और कार लेकर पहुंचते हैं और मनचलों की तरह हरकत करते हुए स्टंट बाजी करते हैं। साथ ही कार के म्यूजिक सिस्टम को तेज कर गाना बजाते हैं।
विज्ञापन


कई दिनों से इस प्रकार की हरकतों की शिकायतें एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के पास भी पहुंच रही थी। शनिवार शाम एसपी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस यहां अचानक आ गई और सर्किट हाउस के सबसे नीचे बेरिकेट लगाकर वाहन चालक युवाओं को रोकना शुरू किया। जैसे ही मनचलों ने पुलिस को देखा तो यहां वहां भागने लगे। पुलिस ने कई युवकों को पकड़कर उन पर 2300 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई तो वहीं कुछ युवकों ने भागना ही उचित समझा। पुलिस ने हिदायत दी की यहां पैदल घूमने आएं, कोई स्टंट बाजी न करें। इस दौरान एसआई प्रदीप चौधरी, प्रधान आरक्षक राजेश, पंकज कुमार, आयुष के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed