फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Two brothers were attacked while selling grains in Damoh

Damoh News: अनाज बेचकर जा रहे थे दो सगे भाई, अचानक हाईवे पर घात लगाए लोगों ने डंडों से किया हमला

Sat, 04 May 2024 02:29 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2024 02:29 PM IST
सार

Damoh News: देहात थाना और नोहटा के बीच चिरईचोंच के पास दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। फिलहाल पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को उचित इलाज का भरोसा देकर मामले को शांत कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Two brothers were attacked while selling grains in Damoh
परिजनों को समझाइश देती पुलिस

विस्तार

दमोह-जबलपुर हाईवे पर देहात थाना के चिरईचोंच गांव के पास अनाज बेचकर जा रहे दो भाइयों पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी, डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम की है, जब अर्जुन पिता गुलजार (35) और रविदास पिता गुलजार अहिरवार (40) दमोह कृषि उपज मंडी से अनाज बेचकर वापस अपने गांव हटरी गांव जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहले करीब दस लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


इलाज के लिए दोनों को दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां सही इलाज न मिलने के आरोप लगाते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। कुछ देर बवाल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कोतवाली में इसकी सूचना भेजी। इसके बाद अजाक्स थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को उचित इलाज का भरोसा देकर मामले को शांत कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed