फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Patients are not able to get cold water in the district hospital, forced to buy water bottles.

Damoh News: जिला अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल पा रहा ठंडा पानी, पानी की बोतलें खरीदने को हो रहे मजबूर

Fri, 31 May 2024 06:17 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:17 PM IST
सार

दमोह जिला अस्पताल में पीने के लिए ठंडा पानी नहीं होने से मरीजों और उनके रिश्तेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सर्किट खराब होने से पानी की मशीन काम नहीं रही है। जल्द ही उसे ठीक करवा लिया जाएगा।  

विज्ञापन
Patients are not able to get cold water in the district hospital, forced to buy water bottles.
वाटर कूलर से पानी भरता युवक

विस्तार

दमोह जिला अस्पताल में इस भीषण गर्मी में मरीजों और उनके परिजनों को ठंडा पानी पीने नहीं मिल रहा है। यहां लगे वॉटर कूलर गर्म पानी दे रहे हैं। इससे मजबूरी में मरीज बाहर से ठंडे पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन


नौतपा में प्रतिदिन तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी हो रही है। दो दिन पहले दिन का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच चुका था। ऐसे में लोगों को गला तर करने ठंडे पानी की जरूरत पड़ रही है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों व परिजनों को ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। 300 बिस्तर की क्षमता वाली अस्पताल में गैलरी में नल लगाए गए हैं जो गर्म पानी दे रहे हैं। नई ओपीडी के पास आरओ वॉटर कूलर लगा है, उसमें भी ठंडा पानी नहीं निकल रहा है। इसमें तीन बटन दिए गए हैं और तीनों को दबाने पर एक जैसा गर्म पानी ही निकल रहा है। यह आरओ वॉटर पानी ठंडा नहीं कर रहा है। ओपीडी में सुबह से दोपहर तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। उन्हें अपनी प्यास बुझाने के लिए बाजार से ठंडे पानी की बोतल मंगवाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ट्रॉमा वार्ड के सामने नल तो लगे हैं लेकिन लोग उसका पानी नहीं पी रहे हैं। इनमें भी ठंडा पानी नहीं आता। एमसीएच बिल्डिंग में कैंटीन के पास लगे नल भी गर्म पानी दे रहे हैं। यहां कैंटीन में 10 और 20 रुपये में पानी की बोतल जरूर मिल जाती है जिसे मरीज व उनके परिजन खरीद रहे हैं। अब स्थिति यह है कि मरीज के परिजन घर से ही पानी भरकर ला रहे हैं। डिब्बों में पानी भरकर ठंडा करने के लिए कपड़ा लपेटकर रखे हुए हैं। प्राइवेट वार्डों के पास जरूर वॉटर कूलर में ठंडा पानी उपलब्ध है। यहां तीनों फ्लोर से लोग पानी बोतलों में लेकर वार्ड तक जाते हैं। सर्जिकल, बर्न वार्ड के पास पानी की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी के पास मशीन लगवाई गई थी जिसका इलेक्ट्रिक बोर्ड का बटन खराब हो गया है। उसे ठीक करवाना है। लोग नल तोड़ देते हैं। कई बार ठीक करवा चुके हैं। ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed