फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Passenger bus overturns while trying to save bike rider in Damoh five injured

MP News: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी यात्री बस, पांच  घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 07 Mar 2024 09:52 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Mar 2024 09:52 AM IST
सार

इमलिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए थे। घटना कैसे हुई इस बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Passenger bus overturns while trying to save bike rider in Damoh five injured
हादसे के बाद पलटी पड़ी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौरादेही अभयारण्य की सीमा में बुधवार दोपहर एक यात्री बस बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब पांच यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्री बस सागर जिले के चनौआ से तेंदूखेड़ा के सर्रा तक चलती है। बस और डंपर की क्रासिंग हो रही थी, इस दौरान एक बाइक सवार दोनों वाहनों के बीच में आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस को सड़क किनारे उतार दिया, जिससे वह पलट गई। हादसा नौरादेही अभयारण्य की झापन रेंज की सीमा में हुआ। बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में सवार जिन यात्रियों को मामूली चोटें आईं वे दूसरे वाहनों से अपने गनतव्य की ओर रवाना हो गए। वहीं, घायलों को इलाज के लिए तेंदूखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे जिन्हें चोटें आई हैं उनमें गिरजा बाई पति रज्जन पटेल निवासी चांदपुर रहली, सोना बाई पति चंदन पटेल निवासी ससनाकला थाना तेंदूखेड़ा, विवेक पिता चंदन पटेल, क्रांति बाई पति कल्लू कर्मा निवासी पटना समनापुर थाना रहली, छबीली बाई पति भगवानदास पटेल निवासी सरसैला शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल गिरजा बाई को जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इमलिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक ने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक दोनों फरार हो गए थे। घटना कैसे हुई इस बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed